उत्तर प्रदेश

नवरात्रि में नगर निगम की लापरवाही, श्रद्धालुओं को मिली सफाई की जगह बदबू

लखनऊ नगर निगम: नवरात्र जैसे पावन पर्व पर जहां श्रद्धालु भक्ति और आस्था में डूबकर देवी मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं, वहीं नगर निगम की लापरवाही लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।

Read More: शंख बजाने के चमत्कारी फायदे: धार्मिक, वैज्ञानिक और स्वास्थ्य लाभ, सही विधि और रहस्य

नगर निगम का विशेष सफाई अभियान

नगर निगम ने आदेश जारी किया था कि नवरात्रों के दौरान पूरे शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। लेकिन हकीकत इसके ठीक उलट दिखी।

Read More: लखनऊ: त्योहारों से पहले नगर निगम का बड़ा अभियान, शुरू हुई विशेष स्वच्छता और व्यवस्था मुहिम

सूत्रों के अनुसार, कर्मचारियों ने नवरात्र के पहले ही दिन क्षेत्र में सफाई कार्य तो किया, लेकिन उसके बाद सीवर की शील्ड (सीट) निकालकर सड़क किनारे ही छोड़ दी। इससे न केवल बदबू फैलने लगी, बल्कि श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ के लिए निकलते समय सड़क पर पड़ी गंदगी और सीवर की दुर्गंध से होकर गुजरना पड़ा।

श्रद्धालुओं को पड़ रही गंदगी और बदबू

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम का सफाई अभियान केवल कागज़ों पर ही सीमित है। “नवरात्रि की सौगात” देने की बजाय निगम ने श्रद्धालुओं को गंदगी और बदबू का तोहफ़ा दे दिया है। ये अभियान इस लिए चलाया गया था कि नवरात्रि के दौरान भक्तों को असुविधा न झेलनी पड़े। ऐसे इसे देख कर आखिर सवाल यही उठता है कि क्या यही है नगर निगम की नवरात्रि की सौगात?

https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/lucknow/story-lucknow-municipal-corporation-launches-cleanliness-drive-for-navratri-and-dussehra-celebrations-201758384835681.html

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version