क्राइमदेश दुनिया

NIA: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की दें जानकारी, पाये 10 लाख का नकद इनाम

NIA: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को चंडीगढ़ में ‘जबरन वसूली और गोलीबारी’ मामले में भगोड़े गैंगस्टर और आतंकी गोल्डी बरार और उसके एक 0अन्य साथी पर इनाम का घोषित किया है। वहीं एनआईए ने वांटेड आतंकवादी गोल्डी बराड़ और एक अन्य गैंगस्टर की गिरफ्तारी या पकड़वाने के लिए कोई भी जानकारी देने पर 10-10 लाख रुपए का इनाम देने की ऐलान किया है।

जानें पूरा मामला

आपको बतादें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानि की (एनआईए) ने बुधवार को चंडीगढ़ में एक कारोबारी के घर पर जबरन वसूली और गोलीबारी के मामला सामने आया है जिसमें वांटेड आतंकवादी गोल्डी बरार और एक अन्य गैंगस्टर की तलाश कर रहे है जिसके लिए उन्होंने अपना जाल फैलाया और नकद इनाम की घोषणा की हैं। वहीं एनआईए एजेंसी ने आगे कहा- सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। बताते चले कि दोनों आरोपी 8 मार्च 2024 को जबरन वसूली के लिए एक कारोबारी के घर पर गोलीबारी से जुड़े मामले में वांटेड चल रहे हैं।

जांच एजेंसी ने बयान में कहा गया कि पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब शहर के आदेश नगर निवासी ​गोल्डी बराड़ और पंजाब के ही राजपुरा स्थित बाबा दीप सिंह कालोनी निवासी सुखजिंदर सिंह के पुत्र गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी ढिल्लों उर्फ ​​गोल्डी राजपुरा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानें कैसे और कहां दें NIA सूचना

NIA ने अपने बयान में सूचना देने को लेकर यह भी कहा है कि जो कोई व्यक्ति आतंकवादी गोल्डी बराड़ और उसके साथी की सूचना देगा, उस शख्स की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इसके साथ ही आतंकवादियों से जुड़ी सूचना एनआईए के मुख्यालय के टेलीफोन नंबर पर या ईमेल, व्हाट्सऐप अथवा टेलीग्राम ऐप के जरिए दी जा सकती है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version