आज का राशिफल (1-03-2025): हनुमान साठिका पाठ से होगी प्रगति
मंगल सभी अवरोधक को समाप्त कर मुकदमा आदि में विजय हासिल होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।
_ Hanuman Sathika recitation will lead to progress (1)_11zon (1).webp)
आज का राशि फल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 1-03-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: घर पर बनाएं 6 तरह के दही बड़े, हेल्थी के साथ स्वाद भी बिंदास
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 1 मार्च 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 24 मिनट पर, मास-फाल्गुन, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - शुक्ल, तिथि- द्वितीय रात्रि 12 बजकर 10 मिनट तक, दिन - शनिवार, नक्षत्र - पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र 11 बजकर 23 मिनट तक, कुंभ राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन का बिखराव रहेगा। जातक के धन का खर्चा होगा, परिवार की प्रगति होगी, न्याय संगत काम करें, हनुमान साठिका का पाठ करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक के आय के नए श्रोत बनेगा, व्यापार से लाभ होगा, गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक काला तिल डालकर जल में शिव का जलाभिषेक करें, कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सर्दी आदि में बचे, सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता को कष्ट रहेगा। जातक चींटी को मीठा आटा दे, गणेश अथर्व का पाठ करें दूर्वा से अभिषेक करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अपनो से सावधान रहे। जातक को मुकदमा आदि में जेल की यातना हो सकती है, सावधान रहें शिव का चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो का बिखराव रहेगा। जातक के धन का खर्चा होगा, हनुमान साधना करने से लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन देव पूजन दर्शन तीर्थ यात्रा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। जातक गुरु पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधक को समाप्त कर मुकदमा आदि में विजय हासिल होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, नौकरी-व्यापार में वृद्धि होगी, काले तिल से शिव का अभिषेक करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, गुरु गीता का पाठ करें, हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं।