TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (19-02-2025): जातक करें यह उपाय होगा परिवर्तन


सोचा हुआ काम बनेगा, सुख सम्पन्नता वैभव युक्त जीवन होगा, शिव पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें।


आज का राशि फल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 19-02-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।  

Read More: ज्योतिष ज्ञान में सीखे ज्योतिष: कुंडली के छठे भाव में नौ ग्रहों का फल

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 19 फरवरी 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 33 मिनट पर, मास - फाल्गुन, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - कृष्ण, तिथि - छठी सुबह 7 बजकर 33 मिनट तक उसके बाद सप्तमी, दिन - बुधवार, नक्षत्र - स्वाति नक्षत्र सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक, तुला राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पिता धर्म गुरु महिला अधिकारी या रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, गाय की सेवा करें, गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक को भूमि संबंधी लाभ होगा, मुकदमा आदि में विजय हासिल होगी, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता द्वारा सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, सुख सम्पन्नता वैभव युक्त जीवन होगा, शिव पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में तनाव ग्रस्त रहेगी। जातक आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक काले कोयला को जल में प्रवाहित करें, रुका हुआ काम बनेगा, गणेश पूजन करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, लक्ष्मी नारायण का पूजन दर्शन करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक विवाद को आपस में हल किया जाएगा। जातक हनुमान साठिका का पाठ करें, लाल चोला चढाएं।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक का शुभ काम में धन खर्चा होगा, यात्रा जाने का योग बनेगा, गुरु गीता का पाठ करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाइयों से सहयोग मिलेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शासन प्रशासन का सहयोग मिलेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, नौकरी व्यापार में वृद्धि होगी, सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक काले कोयला को जल में प्रवाहित करें या जीवित मछली को जल में जीव दान करें।

आज का राहु काल: आज का राहु काल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें