TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (9-02-2025): गणेश पूजन से खुल जाएगा भाग्य


परिवार में प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे, संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, गाय को हरा चारा दे।


आज का राशि फल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 9-02-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।  

Read More: दिल्ली के दिलों में खिला BJP का कमल, नेताओं की बधाइयां शुरू

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 9 फरवरी 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 40 मिनट पर, मास - माघ, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - शुक्ल, तिथि - द्वादशी रात्रि 7 बजकर 26 मिनट तक, दिन - रविवार, नक्षत्र - आद्रा नक्षत्र दिन में 5 बजकर 53 मिनट तक, मिथुन राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

Read More: दिल्ली में BJP का खिला कमल, AAP के इरादों पर फिरा झाडू

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाइयों से या महिला अधिकारी या रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन धर्म परायण होकर रहे। जातक शिक्षा एजुकेशन का विस्तार करें, गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे, रुका हुआ काम बनेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, गणेश पूजन करें, दूर्वा से अभिषेक करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बिखराव का रहेगा। जातक की जीविका क्षेत्र में प्रगति होगी, न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव पूजन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में संघर्ष के साथ सफलता हासिल होगी। जातक की मुकदमा आदि में विजय होगी, सूर्य गायत्री मंत्र से जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक काले तिल डालकर जल में गणेश पूजन करें, दूर्वा से अभिषेक करें सभी अवरोधक समाप्त होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के परिवार में प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे, संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, गाय को हरा चारा दे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। जातक सावधान रहें सर्दी आदि से बचे, हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक के धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी, केसर युक्त खीर बनाकर गुरु मंत्र से हवन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शासन प्रशासन से सहयोग मिलेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, शिव पूजन करें, काले तिल से स्नान कराएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए विलासिता पूर्ण जीवन रहेगा। जातक के पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, यात्रा का अवसर मिलेगा, गुरु पूजन करें।

आज का राहु काल:- आज का राहु काल शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें