देश दुनिया

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी और नेताओं ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुर्मु ने एक संदेश में कहा- “दीपावली के पावन अवसर पर मैं भारत और दुनिया भर में सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देती हूं। भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक दीपावली बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाती है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। पूरे देश में अपार उत्साह के साथ मनाया जाने वाला दीपावली का यह पावन पर्व आपसी स्नेह और भाईचारे का संदेश देता है। इस दिन भक्त देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं जो धन और समृद्धि की देवी हैं।”

Read more: अयोध्या में सितारों संग जगमगाएंगे 29 लाख दीये- घर बैठे बने हिस्सा

उन्होंने कहा- “खुशी का यह त्योहार आत्म-चिंतन और आत्म-सुधार का भी अवसर है। यह त्योहार वंचितों और ज़रूरतमंदों की मदद और समर्थन करने तथा उनके जीवन में खुशियां लाने का भी अवसर है। मैं सभी से सुरक्षित, ज़िम्मेदारीपूर्ण और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से दीवाली मनाने का आग्रह करती हूं। यह दीपावली सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए।

Read More: पांच दिवसीय दीपावली 2025: जानें लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त, तिथि और उपाय

सी.पी. राधाकृष्णन का दीवाली संदेश

सी.पी. राधाकृष्णन राधाकृष्णन ने अपने संदेश में कहा- “दीपावली के शुभ अवसर पर मैं देश-विदेश में रहनेवाले सभी भारतीयों और भारत के मित्रों को हार्दिकबधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। दीपावली बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का उत्सव है। दीपावली के अवसर पर उदारता, दान और समावेशिता के मूल्य – जो हमारी सभ्यतागत परंपराओं में गहराई से समाए हुए हैं – और भी स्पष्ट रूप से प्रकट होते हैं जब हम ज़रूरतमंदों और वंचित वर्गों के प्रति अपना सहयोग और समर्थन साझा करते हैं।”

उन्होंने कहा ,” इस वर्ष जब हम दीपावली मना रहे हैं आइए हम सभी नकारात्मकता और अधर्म को त्याग दें तथा सकारात्मकता और धर्म को अपनाएं – न केवल अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए, बल्कि राष्ट्र की समग्र प्रगति के लिए भी। जिस प्रकार इस त्यौहार पर हर घर में सामूहिक रूप से जलाए गए दीये रात के आसमान को रोशन करते हैं, उसी प्रकार हमारी लगन और प्रतिबद्धता भारत के सामूहिक विकास में सहायक हो। मैं देवी लक्ष्मी से प्रार्थना करता हूं कि हम सभी पर शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद बरसाएं। शुभ दीपावली!”

पीएम मोदी का देशवासियों को शुभकामना

देश के प्रधानमंत्री ने दीवाली की शुभकामना देते हुए लिखा- “सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है।”

Read More: ज्योतिष ज्ञान में सीखें ज्योतिष: जानें क्यों पीपल वृक्ष से घबराते शनि

यूपी सीएम योगी ने दी शुभकामना

यूपी सीएम योगी ने दीवाली की कामना करते हुए लिखा- “सत्य, सनातन, सदाचार और सकारात्मकता की शाश्वत विजय के पावन प्रतीक महापर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! दीपोत्सव केवल दीप जलाने का अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मा में आशा का आलोक, समाज में समरसता का स्पंदन और राष्ट्र में नवजागरण का संकल्प है।

प्रभु श्री राम और माता जानकी की कृपा से घरों के साथ हृदय भी आलोकित हों, सभी के जीवन में विश्वास, उत्साह और उमंग का दीप प्रज्वलित हो, यही प्रार्थना है। जय जय सियाराम!”

राहुल गांधी ने दी बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बधाई देते हुए लिखा- ” सभी देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। 🪔खुशियों के दीपों से भारत रोशन हो उठे, हर आंगन में सुख, समृद्धि और मोहब्बत का उजाला फैले।”

https://hindi.news18.com/news/nation/harmony-happiness-prosperity-pm-modi-president-murmu-rahul-gandhi-diwali-wishes-to-nation-9757785.html

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version