Voice Of Truth

विमान हादसे में DNA परीक्षण शुरू, खरगे ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Plane Crash: अहमदाबाद शहर का मेघानीनगर इलाका में विमान दुर्घटनास्थल का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को दुर्घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने सभी मामलों का जायजा लिया इसके साथ ही अस्पताल पहुंच कर घायलों से भी मुलाकाल और उनका हालचाल जाना, जैसा कि आप सभी जानते है बीते दिन हुए विमान हादसे से पूरा देश में शोक लहर छाई हुई हैं।

Read More: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे का पीएम ने लिया जायजा, दुर्घटना पर दुख किया व्यक्त

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे का पीएम ने लिया जायजा, दुर्घटना पर दुख किया व्यक्त

विमान हादसे में शवों की हो रही पहचान

आपको बताते चले कि गुजरात के अहमदाबाद में हुए गुरुवार को भीषण विमान हादसे में दुर्घटनास्थल से अब तक 270 शव बरामद किये गये हैं और उनकी शिनाख्त की जा रही है। वहीं मामले को लेकर सरकारी सूत्रों की मानें तो एक शव के डीएनए परीक्षण में पहचान पुष्ट होने के बाद सिविल अस्पताल प्रशासन ने उसे परिजनों को सौंप दिया है।

इसी के अहमदाबाद पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दुर्घटना स्थल पर खोजबीन में अब तक 270 शव मिले हैं और उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Read More: NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी, देखें आधिकारिक वेबसाइट और जरूरी जानकारी

विमान हादसे में दुर्घटना ग्रस्त यात्री

गौरतलब है कि गुरुवार दोपहर में एयर इंडिया का विमान 786 उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। विमान में चालक दल के 12 सदस्य सहित कुल 242 यात्री सवार थे। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का भी निधन हो गया। बताते चले कि विमान में सवार यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था।

इस हादसे में भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास ही जीवित बचे है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके साथ ही विमान के हॉस्टल पर गिरने से उस समय हॉस्टल में मौजूद और आस-पास के कई लोग भी इस हादसे में हताहत हुए थे।

मल्लिकार्जुन खरगे की पीड़ित परिजनों से मुलाकात

वहीं अहमदाबाद के विमान हादसे का जायजा लेने आज शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहुंचे जहां उन्होंने मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सिविल अस्पताल भी गये और घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

Read More: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे का पीएम ने लिया जायजा, दुर्घटना पर दुख किया व्यक्त

कांग्रेस अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

बताते चले कि कांग्रेस अध्यक्ष ने अहमदाबाद में विमान दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया साथ ही अधिकारियों से बातचीत कर मौजूदा हालात का जायजा लिया। इसके बाद अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भीषण विमान हादसे के पीड़ितों से भी मुलाकात की। जिसकी जानकारी खरगे ने सोशल मीडिए एक्स पर देते हुए बताया- “देश को झकझोर कर रख देने वाले अत्यंत दुर्भाग्यपूण विमान दुर्घटना स्थल पर गया। इस विमान हादसे में मारे गये लोगों, पायलट, सहयोगी पायलट को श्रद्धांजलि। मेरी भावना ज़मीन पर मौजूद उन सभी लोगों के परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, जिनमें मेडिकल छात्र भी शामिल हैं।”

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बोले खरगे

“बड़े दुख के साथ कहना चाहता हूँ कि अहमदाबाद में बहुत बड़ा हादसा हुआ है, जो कि कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस हादसे में बहुत से लोगों ने जान गंवाई है, उन सभी को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। इसके अलावा, मेडिकल कॉलेज के जिन छात्रों ने अपनी जान गँवाई है, उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेडिकल कॉलेज के कुछ छात्रों का अभी भी इलाज जारी है। हमने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए अस्पताल के डॉक्टरों से चर्चा की है।

इस हादसे में एक व्यक्ति की जान बची है, जो कि एक चमत्कार सा है। हम चाहते हैं कि उनके स्वास्थ्य में भी जल्द से जल्द सुधार हो। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पीड़ितों के परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से अनुरोध करूंगा कि वे लोगों की मदद करते रहें। अगर उन्हें किसी चीज की जरूरत है- दवा या कोई और चीज- जो यहां उपलब्ध नहीं है, वे उसकी भी व्यवस्था करते रहें। हमारे कांग्रेस के नेतागण और कार्यकर्ता 2 दिन से एक हेल्पलाइन जारी कर यहाँ मदद कर रहे है लोगों की, और आगे भी करेंगे।”

https://www.punjabkesari.com/india-news/dna-sample-collection-process-completed-in-ahmedabad-plane-crash-report-will-come-in-72-hours

Share
Exit mobile version