उत्तर प्रदेश

रोजगार के अभाव में युवा ऑनलाइन गेमिंग में डूब रहे- अजय राय

लखनऊ: विगत दिनों मोहनलालगंज के अन्तर्गत धनुवासाड़ गांव निवासी सुरेश यादव के पुत्र यश यादव द्वारा ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद सुसाइड किये जाने सम्बन्धी घटना के संज्ञान में आने पर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय-पूर्व मंत्री मृतक यश यादव के आवास पहुंचे और परिजनों से संवेदना व्यक्त की।

Read More: डॉ. सीपी राय का बड़ा बयान: पीएम मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए

रोजगार के अभाव में युवा ऑनलाइन गेमिंग में डूबे

इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा- रोजगार के अभाव में एवं जल्दी धन कमाने की लालसा में देश का युवा ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से धनार्जन के लालच में डूब रहा है। लगातार गेम खेलने के कारण पढ़ने लिखने वाले युवाओं का ध्यान पढ़ाई से हटता जा रहा है। अधिक धन हार जाने के कारण तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से जूझ रहा है नतीजन आत्महत्या तक कर ले रहा है। अभी कुछ दिनों पूर्व ही छोटा भरवारा, गोमती नगर लखनऊ निवासी रवीन्द्र प्रताप सिंह के पुत्र सिद्धार्थ प्रताप सिंह ने भी ऑनलाइन गेमिंग के जाल में फंसने के कारण आत्महत्या कर ली है।

ऑनलाइन गेमिंग पर सरकार सख्त नियम बनाएं

अजय राय ने कहा – ऑनलाइन गेमिंग पर सरकार अपनी नियमावली स्पष्ट नहीं कर रही है और न ही कोई सख्त नियम बना रही है कारण सत्ताधारी पार्टी और उससे जुड़े हुए लोग ही ऑनलाइन गेमिंग के व्यापार में संलिप्त हैं। परिणाम स्वरूप देश के युवाओं में गलत आदतें विकसित हो रही हैं जुआ या सट्टे जैसी गतिविधियों में फंसने का भी खतरा युवाओं पर बना हुआ है जो कि चिंता का विषय है। युवाओं के भविष्य पर चिंता जताते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय राय जी ने कहा कि सरकार को तत्काल प्रभाव से ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

Read More: गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा में जानें पितृ दोष से कष्ट और उसका निदान

पीड़ित पिता से मिलने पहुंचे कांग्रेस सदस्य

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के साथ जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बब्लू, सदस्य पीसीसी अब्दुल्ला शेर खान, के के सिंह, कृपा शंकर शर्मा पूर्व प्रधान, साधु यादव पूर्व चेयरमैन कोऑपरेटिव आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-ajay-rai-slams-bjp-over-lawyer-police-conflict-in-varanasi-24052523.html

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version