देश दुनिया

सभी का मुफ्त इलाज कराएगा भारतीय रेलवे, खास नियम जान हो जाएंगे हैरान

Indian Rail: रेलवे में हम सभी सफर तो करते है मगर रेलवे के कई खास नियम और जानकारी है जिसे जानना भी बेहद जरूरी भी हैं। बतादें कि देशभर में 7000 से अधिक रेलवे स्‍टेशन हैं। इसमें ए,बी,सी और डी श्रेणी के स्‍टेशन शामिल हैं। वहीं अनुमान लगाया जाएं तो इन रेलवे स्टेशनों से कम से कम रोजाना 2 करोड़ से ज्‍यादा यात्री सफर करते हैं। वहीं बात करें ट्रेनों के संचालन की तो 10000 से अधिक ट्रेन संचालित होती है। जिसमे प्रीमियम ट्रेनों के साथ ही एक्‍सप्रेस, मेल और पैसेंजर ट्रेनें भी शामिल हैं।

भारतीय रेलवे का यह नियम चौक देगा

मगर कोई क्या यह जानता हैं कि ट्रेन, रेलवे स्‍टेशन के साथ ही अगर स्‍टेशन परिसर पर भी किसी के साथ कोई हादसा हो जाता है तो उस पीड़ित व्‍यक्ति के पूरे इलाज की जिम्‍मेदारी भारतीय रेलवे की है। इसके साथ ही चौंकाने वाली जनकारी यह है कि फिर चाहे पीड़ित व्‍यक्ति के पास ट्रेन का टिकट हो या न हो। इसके बावजूद रेलवे की प्राथमिकता होगी कि घायल व्‍यक्ति का तुरंत इलाज कराया जाएगा।

पीड़ित को इलाज के साथ मिलता है मुआवजा

मगर कई यात्रियों को यह विशेष जानकारी के बारें में पता ही नहीं होगा कि रेलवे यत्रियों को यह विशेष सुविधा देती हैं। ट्रेन में या स्‍टेशन परिसर में हादसे में प्रत्‍येक घायल यात्री के इलाज की जिम्‍मेदारी रेलवे की होती है, यह जिम्मेदारी तब तक की होती है जब तक वो घायल व्‍यक्ति ठीक नहीं हो जाए। इतना ही नहीं इलाज के साथ ही मुआवजे का भी प्रावधान है।

रेल के नियम की वजह

1- रेल मैन्‍युअल के अनुसार परिसर पर आने वाला हर व्‍यक्ति रेलवे का संभावित यात्री हो सकता है।
2- कई यात्रि स्‍टेशन पहुंचाने के बाद टिकट खरीदते हैं।
3- स्‍टेशन परिसर घायल के इलाज कराने का नियम है।
4- इलाज के बाद ही बगैर टिकट है व्‍यक्ति इसकी जांच होगी।
5- इलाज के बाद बगैर टिकट व्‍यक्ति पर रेलवे नियम अनुसार कार्रवाई बाद में हो सकती हैं। 
6- टिकट न होने के आधार पर परिसर में घायल व्‍यक्ति को उपचार नहीं रोका जाएगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version