उत्तर प्रदेश

जय जगत पार्क में श्रद्धा के साथ हुई श्रीमद् भागवत कथा

लखनऊ : सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन विश्वेशर महादेव मन्दिर, जय जगत पार्क लखनऊ में डॉ. राजेशवर सिंह विधायक सरोजन नगर के संरक्षक में आयोजन कराया गया।

आयोजन कर्ता के रूप में पार्षद सौरभ सिंह (मोनू) की अध्यक्षता में और जवाहर कंप्यूटर के संस्थापक पुनीत तिवारी के सहयोग से भव्य श्रीमद् भागवत कथा सकुशल भक्ति भाव से चली।

कथा व्यास शनि भक्त- महाराज पंडित सोनू हरि जी की संगीतमय कथा से सात दिवस के प्रत्येक दिन श्रोताओं को भागवत का वह अद्भूत ज्ञान मिला जिसे सुनने के लिए भक्तगण रोजाना भक्तिभाव से कथा में शामिल हुए और महाराज पंडित सोनू हरि जी कथा का भरपुर्ण आनन्द उठाया।

वहीं कथा व्यास शनि भक्त- महाराज पंडित सोनू हरि की श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म, बाल लीला, गोवर्धन पूजा, कृष्ण रुकमणि विवाह , राधा कृष्ण की रास लीला, पुष्पवर्षा, और कथा वाचक सोनू हरि की संगीतमय भागवत ने सभी का मन मोह लिया।

जवाहर कंप्यूटर के संस्थापक पुनीत तिवारी के सहयोग से भव्य श्रीमद् भागवत कथा सकुशल भक्ति भाव से चली जिसका आनंद सभी भक्तों ने लिया, जिसमें यजमान के रूप में श्री अयोध्या प्रसाद तिवारी, श्रीमती रमा तिवारी, श्री प्रेम शंकर सचान, रविन्दनी सचान शामिल हुए।

51 कलश यात्रा से क्षेत्र के 5 मंदिर के दर्शन के साथ शुरू हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, पूजन हवन यज्ञ पूर्णाहुति और भंडारा सकुशल चला जिसमें भक्तिभाव से सभी लोग शामिल होने के साथ श्रद्धा अनुसार सहयोग भी दिए।

सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के संयोजक के रूप में श्रीमान पुनित तिवारी, श्रीमान अनिल सिंह, श्रीमान संजय सिंह चौहान, श्रीमान सूर्या मिश्रा, श्रीमती सुधा के सहयोग से सकुशल चली जिसका आनंद सभी भक्तगण ने उठाया।

https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%97%E0%A4%B5%E0%A4%A4_%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A3

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version