खेलदेश दुनिया

टीम इंडिया ने 17 साल बाद दोहराया इतिहास, BCCI ने दिया 125 करोड़ रुपये का चेक

Team India Victory: 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया देश में लौट आई हैं, इस जीतने देश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है वहीं टी20 वर्ल्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया का देश में जोरदार स्वागत हुआ है। जिस दौरान मुंबई में टीम इंडिया ने विक्ट्री परेड की। उसके बाद टीम वानखेड़े स्टेडियम पहुंची जहां खिलाड़ियों ने जमकर भांगड़ा किया, उसके बाद (BCCI) बीसीसीआई ने टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपए का चेक सौंपा। जिसके बाद पूरे स्टेडियम में तालियों की गड़गड़ाहट की गूंज उठने लगी उसी दौरान टीम इंडिया ने फैंस को धन्यवाद कहा।

खिलाड़ियों को 125 करोड़ रुपये का चेक

17 साल के इतने लम्बे संघर्ष के बाद आखिर टीम इंडिया ने जीत का परचम लहरा ही दिया। इस जीत के बाद सम्मान समारोह के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों को 125 करोड़ रुपये का चेक दिया। वहीं टीम की जीत के बाद बीसीसीआई (BCCI) सचिव जय शाह ने भारतीय टीम के सदस्यों के लिए 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि की घोषणा की थी। बता दें के टीम इंडिया को स्पेशल विमान से भारत लाया गया क्योंकि बारबाडोस में हरीकैन तूफान के कारण टीम इंडिया वहां फंस गई थी। ऐसे में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने विशेष विमान की व्यवस्था की और टीम इंडिया को लेकर आए।

पीएम मोदी से टीम ने की मुलाकात

आपको बतादें कि टीम इंडिया जीत के बाद सबसे पहले नरेंद्र मोदी से मिले थे। आज जब टीम नई दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतरी फिर यहां से टीम इंडिया अपने होटल आईटीसी मोर्या गई। जहां टीम रुकी और ब्रेकफास्ट की इसके बाद टीम इंडिया ने पीएम नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की और पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ ने पीएम मोदी (PM Modi) के साथ ब्रेकफास्ट भी किया और फोटोशूट करवाने के बाद टीम इंडिया मुंबई के लिए निकल गई थी।

विक्ट्री परेड की शुरुआत

मुंबई में टीम इंडिया ने ओपन बस विक्ट्री परेड में हिस्सा लिया। इस दौरान हजारों लोग सड़कों पर मौजूद थे। टीम इंडिया फिर वानखेड़े स्टेडियम पहुंची जहां बीसीसीआई ने टीम का सम्मान किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने पहले ही भारतीय टीम की विक्ट्री परेड के लिए तैयारी कर रखी है, मगर क्या आप जानते हैं कि आखिर विक्ट्री परेड की शुरुआत कैसे हुई थी और टीम इंडिया की पहली बार विक्ट्री परेड कब हुई थी?

जानें कब-कहां से शुरू हुई विक्ट्री परेड

आपको यह नहीं पता होगा कि विक्ट्री परेड की शुरूआत कब और कहां से हुई। तो बतादें कि’विक्ट्री परेड’ की शुरुआत प्राचीन रोम से हुई थी। पुराने समय के राजा जब युद्ध जीतकर वापस लौटते थे तब जीत के जश्न में विक्ट्री परेड करवाई जाती थी। मगर सवाल यह है कि युद्ध और खेल का क्या संबंध और आखिर खेलों में विक्ट्री परेड का चलन कहां से शुरू हुआ? दरअसल अंग्रेजी भाषा के कवि और उपन्यासकार जॉर्ज ऑरवेल ने युद्ध की तुलना खेल से की। उसके बाद खेलों में भी इसका प्रयोग किया गया जो सफल भी रहा। तभी से खेलों में भी विक्ट्री परेड का चलन चलता आ रहा है।

17 साल बाद टीम इंडिया ने रचा इतिहास

17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया का भारत में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। 29 जून को बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को फाइनल में मात देने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने देश को दूसरा टी20 वर्ल्ड कप दिलाया। इसके बाद आज टीम इंडिया भारत लौटी। इस वर्ल्ड चैंपियन टीम का मुंबई में जोरदार स्वागत किया गया। वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया का सम्मान समारोह रखा गया था जहां बीसीसीआई ने इस टीम को 125 करोड़ रुपये की रकम देकर सम्मानित किया।

दक्षिण अफ्रीका में हुए 2007 टी20 विश्व कप के उस फाइनल को भला कोई कैसे भूल सकता है, जब भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से करारी शिकस्त दी थी। एमएस धोनी की कप्तानी में भारत की युवा टीम ने पाकिस्तान को हराकर टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे पहला विश्व विजेता होने का गौरव हासिल किया था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद जब भारतीय टीम मुंबई वापस आई तो वर्ल्ड कप जीतने के जश्न में रोड शो करवाया गया था। उस वक्त भी पूरी टीम इंडिया को वानखेड़े स्टेडियम में ही सम्मानित किया गया था। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी ओपन बस में सफर कर रहे थे और सड़कों पर टीम के सपोर्ट में हजारों फैंस की भीड़ उमड़ आई थी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version