उत्तर प्रदेश

यूपी सीएम के साथ BJP को हटाने का सपा प्रमुख ने किया दावा, ब्रजेश पाठक का लिया नाम

Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव 2024 में आये नतीजे के बाद बीजेपी जीत गई थी, मगर यूपी से आये नतीजे सीएम योगी के लिए सही नहीं साबित हुए क्योंकि यूपी में इस बार समाजवादी पार्टी ने जीत की बाजी मार ली हैं। ऐसे में सीएम योगी की हार को लेकर और योगी आदित्यनाथ को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक चौंकाने वाले दावे किए हैं।

सपा प्रमुख ने किया दावा

आपको बतादें कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के किए गए दावे के बाद सियासी हलचल शुरू हो गई हैं। सपा पार्टी प्रमुख ने बीते लोकसभा चुनाव की तरह उन्होंने अब एक बार फिर नए सिरे से सीएम योगी आदित्यनाथ को हटाए जाने का दावा कर दिया है। उन्होंने यह दावा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के नाम पर किया है।

Read More: आखिर क्यों हुआ हाथरस का दर्दनाक हादसा, पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया दुख

बतादें कि अखिलेश यादव ने कहा- ‘स्वास्थ्य मंत्री चाहते हैं कि मुख्यमंत्री हट जाए और हम मुख्यमंत्री बन जाए।’ उन्होंने गुरुवार को बड़े स्तर पर नेताओं के सपा ज्वाइन करने के दौरान यह दावा किया है। नेताओं के सपा ज्वाइन करने पर अखिलेश यादव ने कहा- ‘आज सपा के साथ आए सभी लोगों का स्वागत है, मुझे खुशी है आज की सांसद हाजी जी आज सपा में आ गए हैं।’

बीजेपी खत्म होने का किया दावा- अखिलेश यादव

इतना ही नहीं सीएम योगी के लिए गए दावे के बाद सपा प्रमुख ने बीजेपी पार्टी को लेकर भी बयान जारी करते हुए कहा- जिनकी जान गई है उनकी जान वापस तो नहीं आ सकती लेकिन शासन को सबकी मदद करनी चाहिए। सोशल मीडिया में जो फोटो बीजेपी के द्वारा फैलाई जा रही है, वह गलत है। अभी भाजपा हारी है और आगे ऐसे ही पूरा खत्म हो जाएगी।उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधा पूरी खत्म हो गई है।

सपा सरकार को बनने पर किए वादा

इसके साथ ही सपा प्रमुख ने कहा- सहारनपुर और आसपास के लोग आज बड़े स्तर पर सपा के साथ आए हैं। जब भी सपा सरकार आएगी सहारनपुर से हम एक्सप्रेस वे से लखनऊ को जोड़ेंगे। वहीं हाथरस में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर बयान देते हुए कहा-इसमें कई लोगों की मौत हुई है, यह दुखद है। यह पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की थी,ऐसे कार्यक्रमों में हमेशा जितने बुलाये जाते है उससे ज्यादा ही आते हैं। इसके साथ ही अखिलेश बोले-जिनकी जान गई है उनकी जान वापस तो नहीं आ सकती लेकिन शासन को सबकी मदद करनी चाहिए।

सपा प्रमुख ने कहा कि जो सपा सरकार में मेडिकल कॉलेज चल भी रहे थे उनको भाजपा ने खत्म कर दिया है। उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था खराब है।स्वास्थ्य मंत्री जब अपना पॉलिटिकल स्वास्थ्य सही करने में लगे हुए हैं तो स्वास्थ्य विभाग कैसे सही होगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version