उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में बढ़ती जा रही अपराध, लूट, डकैती, हत्या, रेप की घटना- अजय राय

लखनऊ: राजधानी में विगत दो दिनों पूर्व जानकीपुरम गार्डेन निवासी अतुल कुमार जैन जो सुबह अपने घर से आवश्यक कार्य के लिए निकले थे, रास्ते में उनके साथ बदामाशों द्वारा चैन स्नैचिंग की गई। उनके पीछा करते समय बदमाशों द्वारा उनकी स्कूटी पर लात मारी गई।

Read More: लखनऊ: त्योहारों से पहले नगर निगम का बड़ा अभियान, शुरू हुई विशेष स्वच्छता और व्यवस्था मुहिम

जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर पीकअप से टकरा गई और अतुल कुमार जैन की मौत हो गई है। घटना के संज्ञान में आने पर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री मृतक अतुल कुमार जैन के आवास पहुंचे और पीड़ित परिजनों से संवेदना व्यक्त की तथा घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी ली।

प्रदेश में चरमरा गई है कानून व्यवस्था

उक्त घटना पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री ने कहा – उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। प्रदेश में अपराध, लूट, डकैती, हत्या, रेप जैसी घटनाएं प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था पर नियंत्रण करने में पूरी तरह से फेल हो गई है। प्रदेश में आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं से स्पष्ट हो गया है कि अपराधियों के मन से कानून का भय खत्म हो चुका है।

Read More: NextGenGST सुधार कल से लागू ,प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक कदम: CAIT

पुलिस प्रशासन और सरकार की लापरवाही से जा रही जान

पुलिस प्रशासन और सरकार की लापरवाही के चलते प्रदेश में आम नागरिकों की जान खतरे में पड़ गई है। हालात यह हो गए कि प्रदेश की जनता में असुरक्षा की भावना और भय व्याप्त हो गया है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के कोऑर्डिनेटर डॉ0 अमित कुमार राय, राजेश जायसवाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

https://www.amarujala.com/video/lucknow/video-video-gadab-ma-cana-sanacaga-ka-tharana-yavaka-ka-mata-ghara-ka-bhara-lga-bhaugdha-2025-09-20

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version