उत्तर प्रदेश

बिजली संकट पर BJP पर बरसे अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश में व्याप्त बिजली संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तंज कसते हुये कहा – बिजली के नये संयंत्र लगाना सरकार के वश की बात नहीं है।

Read More: आरक्षण और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ेगी सपा: अखिलेश यादव

बिजली को लेकर सपा ने BJP पर कसा तंज

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा- “बिजली के नये प्लांट लगाना तो आपके बस में था नहीं, न ही आपकी तंग सोच में। मुँह से ये कह ही देते ‘3×660 सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्लांट’ तो गर्मी में झुलसते प्रदेशवासियों को सुनकर ही थोड़ी राहत मिल जाती।

यूपी में BJP ने बिजली व्यवस्था बर्बाद की

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा के कुराज में उत्तर प्रदेश में बिजली की ‘माँग’ बढ़ रही है, ‘दाम’ बढ़ रहे हैं, लेकिन बिजली की आपूर्ति नहीं बढ़ रही है। भाजपा सरकार ने 9 सालों में प्रदेश की बिजली की व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश में बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए एक भी बिजली का नया कारखाना नहीं लगाया।

बिजली का नया पावर प्लांट लगाने की तो छोड़िए मुख्यमंत्री जी उसका नाम तक नहीं देते हैं। आज पूरे प्रदेश में बिजली संकट को लेकर हाहाकार है। अघोषित कटौती से लोग बेहाल हैं। बिजली के लेकर प्रदेश भर में जगह-जगह जनता सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन कर रही है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया लेकिन स्मार्ट मीटर लगाकर जनता से बिजली बिल की भारी उगाही की। भाजपा सरकार ने लोगों को लूटने का काम किया है।

बिजली संकट पर BJP पर बरसे अखिलेश
बिजली संकट पर BJP पर बरसे अखिलेश

भाजपा ने भ्रष्टाचार किया

अखिलेश यादव ने कहा – समाजवादी पार्टी की सरकार ने प्रदेश में कानपुर, घाटमपुर, एटा ललितपुर, सोनभद्र प्रयागराज, टांडा में सुपर क्रिटिकल केयर थर्मल पावर प्लांट लगाने का काम किया। बिजली का उत्पादन बढ़ाया था। ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन क्षेत्र में बेहतरीन काम किया, उत्तर प्रदेश में आज जनता को जो बिजली मिल रही है, वह समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में बनाए गए बिजली घरों से ही मिल रही है, भाजपा सरकार ने न कोई नया पावर प्लांट लगवाया और न किसी पावर प्लांट का विस्तार किया।

बिजली संकट पर BJP पर बरसे अखिलेश
बिजली संकट पर BJP पर बरसे अखिलेश

भाजपा ने महंगाई बढ़ाने और भ्रष्टाचार करने के अलावा कोई कार्य नहीं किया। भाजपा विकास विरोधी है। मुख्यमंत्री जी तो 3×660 सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट का नाम तक नहीं लेते हैं। जनता लखनऊ समेत विभिन्न जिलों में बिजली उपकेंद्रों का घेराव करने पर मजबूर है, इसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार और खुद मुख्यमंत्री हैं। जनता भाजपा को अब और बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। 2027 में प्रदेश की जनता भाजपा का सफाया कर देगी।

https://uppcl.org/uppcl/hi

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *