रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को पीएम ने दिया नियुक्ति पत्र
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को रोजगार मेले के 19वें संस्करण के तहत विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव नियुक्त 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए और कहा – भारत की युवा आबादी देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
युवाओं को मिला रोजगार
India’s youth are playing a vital role in accelerating the journey towards a Viksit Bharat. Rozgar Mela reflects our Government’s commitment to empowering the Yuva Shakti with new opportunities.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 23, 2026
https://t.co/u3CQqgrluM
प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नव नियुक्त युवाओं को संबोधित करते हुए कहा- रोजगार मेला युवाओं को नए रोजगार अवसर उपलब्ध कराने तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
पीएम मोदी ने कहा- “देश के युवा विकसित भारत में प्रगति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। रोजगार मेला युवा शक्ति को नए अवसर प्रदान करने एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को मजबूत करने के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
Read More: Alert- हीटवेव से बचने के उपाय
देश में बढ़ते वैश्विक विश्वास पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि युवा प्रतिभा और तीव्र तकनीकी प्रगति के कारण दुनिया भारत के साथ साझेदारी करने के लिए उत्सुक है। उन्होंने कहा – स्वच्छ ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, हरित हाइड्रोजन एवं सतत विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे युवा भारतीयों के लिए नए आर्थिक अवसर एवं रोजगार उत्पन्न हो रहे हैं।
2047 तक विकसित भारत का निर्माण
पीएम मोदी ने सरकार के दीर्घकालिक दृष्टिकोण के बारे में बात करते कहा- हर भारतीय 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश से युवाओं के लिए लाखों रोजगार का सृजित हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने ग्रामीण भारत में दिखाई देने वाले परिवर्तन की ओर भी इशारा करते हुए कहा- बेहतर कनेक्टिविटी किसानों, छोटे व्यापारियों एवं छात्रों के लिए नए अवसर उत्पन्न कर रही है। उन्होंने कहा- आज गांवों में भी तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ किसानों, छोटे व्यापारियों और छात्रों के लिए नए अवसर खुल गए हैं।
भारतीय युवाओं को सीधा लाभ
नव नियुक्त अधिकारियों से लोक सेवा को राष्ट्रीय सेवा का एक साधन समझने का आह्वान करते हुए पीएम मोदी ने कहा- भारतीय युवा वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं और उन्हें शासन में भी वही ऊर्जा और भावना लानी चाहिए।
Read More: रेलवे अलर्ट: संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत 139 पर दें सूचना
प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली सहित विभिन्न देशों की अपनी हालिया यात्राओं के दौरान हुए समझौतों का भी उल्लेख किया और कहा कि इस तरह की साझेदारियों से भारतीय युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा और देश में विकास संभावनाएं मजबूत होगी।
12 लाख नियुक्ति पत्र वितरित
यह रोजगार मेला पूरे देश में 47 स्थानों पर आयोजित किया गया। नव नियुक्त उम्मीदवार रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग सहित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कार्यभार संभालेंगे। सरकार के अनुसार, इस पहल की शुरुआत के बाद से अब तक आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से लगभग 12 लाख नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि रोजगार मेला केंद्र सरकार के प्रमुख भर्ती अभियानों में से है, जिसका उद्देश्य सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरना एवं युवाओं के लिए रोजगार के अवसर को बढ़ावा देना है। भर्ती का यह नवीनतम दौर सरकार के व्यापक आर्थिक एवं शासन संबंधी एजेंडे के तहत सार्वजनिक क्षेत्र में भर्ती, कौशल विकास और रोजगार सृजन पर निरंतर जोर देने के बीच आया है।
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2264539®=3&lang=2
