घुसपैठ और जनसंख्या बदलाव पर अमित शाह का बड़ा ऐलान
बीकानेर: गृह मंत्रालय ने डेमोग्राफिक चेंज पर हाईलेवल कमेटी का गठन किया हैं। इसके साथ ही गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया हैं। बताते चले कि जस्टिस प्रकाश प्रभाकर (रिटायर्ड) की अध्यक्षता में हाईलेवल कमेटी का गठन हुआ जिसमें जनगणना आयुक्त कमेटी के सदस्य होंगे यानी कि रिटायर्ड आईएएस दुर्गा शंकर मिश्रा, रिटायर्ड आईपीएस बालाजी श्रीवास्तव सदस्य होंगे।
Read More: https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2265494®=3&lang=2
बीकानेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित सांचू बॉर्डर आउटपोस्ट पर BSF के वीर जवानों से संवाद कर रहा हूँ। https://t.co/afD5cPSunn
— Amit Shah (@AmitShah) May 26, 2026
गृहमंत्री शाह का बड़ा एलान
आपको बतादें कि गृहमंत्री अमित शाह ने बयान देते हुए कहा- “घुसपैठ और अन्य कारणों से Unnatural Demographic Change किसी भी राष्ट्र के वर्तमान व भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है, इस चुनौती से निपटने के लिए हाईलेवल कमेटी का गठन हुआ हैं। यह कमेटी, अवैध प्रवास और अन्य असामान्य कारणों से पूरे भारत में हो रहे demographic changes का व्यापक मूल्यांकन करेगी और धार्मिक एवं सामाजिक समुदायों के स्तर पर असामान्य जनसंख्या परिवर्तनों के pattern का विश्लेषण करेगी तथा इसका सुनियोजित और समयबद्ध समाधान प्रस्तुत करेगी।
घुसपैठ और अन्य कारणों से Unnatural Demographic Change किसी भी राष्ट्र के वर्तमान व भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है।
— Amit Shah (@AmitShah) May 26, 2026
इसी चुनौती से निपटने के लिए 15 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री @narendramodi जी ने ‘High-Level Committee on Demographic Change’ की घोषणा की थी। मुझे बताते हुए हर्ष…
चतुष्कोणीय सुरक्षा ग्रिड बनायें- शाह
इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय सीमाओं पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को आधुनिकतम तकनीक एवं बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा- सीमाओं की अभेद्य सुरक्षा के लिए बीएसएफ, सेना, जागरूक नागरिक और प्रशासन मिलकर मजबूत चतुष्कोणीय सुरक्षा ग्रिड बनायें। शाह मंगलवार को बीकानेर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की सांचू पोस्ट पर प्रहरी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
BSF सीमा से 50 किमी के गाँवों में Unnatural Demographic Change पर नजर रखे, किसी तरह के अवैध निर्माण पर स्थानीय प्रशासन को आगाह करे। pic.twitter.com/CIU6DFPty1
— Amit Shah (@AmitShah) May 26, 2026
उन्होंने कहा कि हमारे सीमा प्रहरी तेज बारिश, अधिक तापमान, घने जंगल, बर्फीली चोटियों जैसी कठोर परिस्थितियों में देश की सुरक्षा करते हैं। वे कर्तव्यपरायणता, वीरता, साहस और सर्वोच्च बलिदान की भावना के साथ देश की सीमा पर मुस्तैदी से तैनात रहते हैं।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बोले शाह
शून्य घुसपैठ सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी, जो ‘चार कोणीय सुरक्षा ग्रिड’ से ही संभव है। pic.twitter.com/Rfc7bZAXfX
— Amit Shah (@AmitShah) May 26, 2026
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी बीएसएफ के जवानों ने सीमावर्ती जिलों के नागरिकों का हौसला बनाये रखा और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने में अहम भूमिका निभायी। उन्होंने कहा कि 2014 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सीमा सुरक्षा के परिदृश्य में आमूलचूल परिवर्तन किया है। सेना और बीएसएफ का आधुनिकीकरण किया गया है वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से अत्याधुनिक उपकरण और संसाधन उपलब्ध कराये गये हैं तथा आतंकवादियों को मुहतोड़ जवाब देने की नीति अपनाई गयी है।
बीएसएफ शहीदों को शाह ने किया नमन
अमित शाह ने बीएसएफ के दो हजार से अधिक शहीद सीमा प्रहरियों को नमन करते हुए कहा- इन्होंने भारतीय सीमा की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है और देश को इन पर गर्व है। उन्होंने कहा- वृक्षारोपण में सीमा प्रहरियों का बड़ा योगदान है। वर्ष 2019 में सीमाओं पर पौधारोपण की विशेष मुहिम चलाई गयी। अब तक सात करोड़ 35 लाख पौधे जवानों द्वारा लगाये गये हैं। आने वाले समय में जलवायु परिवर्तन और पृथ्वी के तापमान को बनाए रखने में यह उपयोगी साबित होंगे।
बीकानेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित सांचू बॉर्डर आउटपोस्ट पर BSF के वीर जवानों से संवाद कर रहा हूँ। https://t.co/afD5cPSunn
— Amit Shah (@AmitShah) May 26, 2026
उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में आज बेटियां बेटों से दो कदम आगे है। केंद्र सरकार वर्ष 2030 तक इन बेटियों के लिए सभी सुविधाएं मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजस्थान में बीएसएफ की सीमा चौकियों पर बेटियों के लिए 40 करोड़ रुपये की लागत से 79 बैरक स्वीकृत किये गये हैं, जिनमें से आज लोकार्पण हुए 14 बैरक सहित 67 का काम पूरा हो चुका है। शेष 12 बैरक का कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा। देश की सीमा चौकियों पर 200 करोड़ की लागत से 360 बैरक बनाये जा रहे हैं।
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2265494®=3&lang=2
