CUET परीक्षा रद्द, NTA फिर फेल!
CUET: नोएडा के आदर्श परीक्षा केंद्र पर CUET-UG की सुबह वाली परीक्षा तकनीकी गड़बड़ी के बाद रद्द कर दी गई। परीक्षा शुरू नहीं होने से नाराज छात्रों ने केंद्र के बाहर NTA के खिलाफ जोरदार हंगामा और नारेबाजी की।
बताते चले कि आज देशभर में CUET-UG की परीक्षा आयोजित की जा रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु सहित कई राज्यों के परीक्षा केंद्रों पर दो घंटे बाद भी परीक्षा शुरू नहीं हो पाई। इससे छात्रों में भारी नाराजगी फैल गई।
Read More: पश्चिम एशिया संकट से भारत की अर्थव्यवस्था पर खतरा: RBI

NTA दे रहा अब सफाई
वहीं पूरे मामले को लेकर NTA ने सफाई देते हुए इसे तकनीकी गड़बड़ी बताया है। एजेंसी ने कहा है कि दोपहर वाली परीक्षा शुरू करने का समय आगे बढ़ाया गया है।
#CUETUG2026 — Important Notice
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 30, 2026
M/s TCS has reported that a technical glitch at their end delayed the commencement of CUET (UG) 2026 at some centres on 30.05.2026. The issue has since been resolved, and the exam is being conducted with full compensatory time so that no candidate…
ऐसे अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यही NTA NEET जैसी बड़ी परीक्षा भी करवा चुका है और अब CUET में भी अव्यवस्था सामने आई है। बार-बार तकनीकी गड़बड़ी और परीक्षा प्रबंधन की नाकामी से छात्रों के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Read More: NEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव
NTA कर रहा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़
इसके साथ ही यह भी सवाल उठता है कि NTA, CUET जैसा सामान्य एग्जाम भी नहीं संभाल पा रही, जिसमें 15.69 लाख छात्रों का भविष्य दांव पर। बताते चले कि CUET-UG 2026 परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी ने एक बार फिर NTA की परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार CUET-UG के लिए देशभर में 15.69 लाख छात्र पंजीकृत हैं। जानकारी के लिए बतादें कि परीक्षा 11 मई से शुरू हुई है और 7 जून तक चलेगी। भारत में इसके लिए 306 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
CUET-UG परीक्षा क्या है
CUET-UG कोई असाधारण या अत्यधिक जटिल परीक्षा नहीं है, बल्कि देश की प्रमुख यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए होने वाली एक सामान्य प्रवेश परीक्षा है। इसके बावजूद NTA इसे सुचारू रूप से आयोजित नहीं कर पा रही है। कई केंद्रों पर परीक्षा समय से शुरू नहीं हो सकी, जिसके बाद छात्रों में नाराजगी फैल गई।
विश्वगुरु ने NEET और CBSE के बाद अब CUET परीक्षा में भी गड़बड़ी कर दी है।
— Delhi Congress (@INCDelhi) May 30, 2026
परीक्षा पर चर्चा करने वाली मोदी सरकार बिना धांधली और अव्यवस्था के कोई भी परीक्षा नहीं करवा पा रही है।
ये नरेंद्र मोदी और धर्मेंद्र प्रधान की नाकामी है, जिसका खामियाजा बच्चे भुगत रहे हैं। pic.twitter.com/v0gco85g7V
छात्रों में छाई नाराजगी
छात्रों में नाराजगी फैलते देखने और फजीहत बढ़ने के बाद परीक्षा केंद्रों ने NTA का लेटर चिपकाकर औपचारिकता पूरी कर दी। इस पत्र में तकनीकी गड़बड़ी यानी टेक्निकल ग्लिच की वजह से परीक्षा देरी से शुरू होने की बात कही गई है। छात्रों का सवाल है कि जब लाखों अभ्यर्थी महीनों तैयारी करके परीक्षा देने पहुंचते हैं, तो NTA तकनीकी इंतजाम पहले से पुख्ता क्यों नहीं कर पाती? NEET के बाद अब CUET में भी गड़बड़ी ने परीक्षा एजेंसी की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
