पेपर लीक-बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी आंदोलन
दिल्ली: कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षा में अनियमितताओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाने की घोषणा की है और इसकी शुरुआत लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 17 जून को राजस्थान के कोटा में आयोजित छात्र सम्मेलन से करेंगे।
Read More: आयुष पद्धति क्या है? जानिए इसकी विशेषताएं, लाभ और महत्व
राहुल गांधी भरेंगे हुंकार
One Voice. One Demand. End Exam Scandals pic.twitter.com/rNfnHOc7zl
— Congress (@INCIndia) June 13, 2026
कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने शनिवार को एक बयान में कहा कि इस अभियान के तहत राहुल गांधी 17 जून को कोटा, 10 जुलाई को इलाहाबाद, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में छात्र सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। इन कार्यक्रमों में छात्र, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी, युवा संगठन, शिक्षाविद और परीक्षा घोटालों से प्रभावित लोग भाग लेंगे।
देशभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान
उन्होंने कहा कि पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई, युवा कांग्रेस तथा प्रदेश और जिला इकाइयां इसको लेकर देशभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएंगी। इसके तहत शिक्षण संस्थानों, कोचिंग केंद्रों और युवाओं के बीच पहुंच बनाकर संवाद किया जाएगा तथा सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों के जरिए अभियान को व्यापक बनाया जाएगा।
देश के युवाओं के लिए कांग्रेस का शंखनाद ✊
— Congress (@INCIndia) June 13, 2026
🗓️ 17 जून – कोटा
🗓️ 10 जुलाई – इलाहाबाद
🗓️ 11 जुलाई – पटना
🗓️ 14 जुलाई – दिल्ली pic.twitter.com/5yMvGHchJQ
कांग्रेस ने लगाएं गंभीर आरोप
कांग्रेस का आरोप है कि लगातार हो रहे पेपर लीक, बढ़ती परीक्षा फीस और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की कमी से करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। पार्टी ने कहा कि वह इन मुद्दों पर संसद में व्यापक चर्चा की मांग करने के साथ ही युवाओं के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक विधायी उपायों की भी वकालत करेगी।
देश कह रहा है- धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो pic.twitter.com/ub7rJRHfS3
— Congress (@INCIndia) June 13, 2026
गौरतलब है की पार्टी ने महासचिविन, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की हाल में यहां हुई बैठक में सरकार की इन नीतियों के खिलाफ देशव्यापी अभियान शुरू की घोषणा की थी।
