उत्तर प्रदेश

अयोध्या-बस्ती को सीएम योगी देंगे विकास की सौगात

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या और बस्ती के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे अयोध्या जनपद के सोहावल पहुंचेंगे, जहां विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 12:30 बजे बस्ती के हरैया पहुंचेंगे और वहां भी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

विकास परियोजनाओं की सीएम की सौगात

अयोध्या के सोहावल में ₹432.70 करोड़ की 217 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले अयोध्या के सोहावल पहुंचेंगे। यहां वह बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित सिंह चौहान के पिता पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही क्षेत्र में विकास को नई गति देने वाली 432 करोड़ 70 लाख 9 हजार रुपये की कुल 217 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे वे बस्ती के लिए रवाना होंगे।

अयोध्या-बस्ती को सीएम योगी देंगे विकास की सौगात
अयोध्या-बस्ती को सीएम योगी देंगे विकास की सौगात

जानें क्या जनकल्याण के नए अध्याय

जब विकास लोक-कल्याण से जुड़ता है और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचता है, तब सुशासन जनविश्वास का आधार बनता है। इसी संकल्प को साकार करते हुए आज प्रभु श्री राम की प्राणप्रिय नगरी श्री अयोध्या धाम और महर्षि वशिष्ठ की साधना-भूमि बस्ती में विकास और जनकल्याण के नए अध्याय जुड़ेंगे।

जनपद अयोध्या की बीकापुर विधान सभा क्षेत्र तथा जनपद बस्ती के हर्रैया एवं कप्तानगंज विधान सभा क्षेत्रों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास होगा। साथ ही, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, स्वीकृति-पत्र, प्रमाण-पत्र एवं सहायता सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। विकास का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे और जनकल्याण प्रत्येक परिवार के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बने, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प है।

Read More: यूपी में पौधारोपण का महोत्सव, लगाए ‘एक पेड़ मां के नाम’

जनसभाओं को किया संबोधित

बस्ती में ₹504.34 करोड़ की 77 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। दोपहर 12:30 बजे बस्ती के हरैया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचेंगे। यहां वह ₹27 करोड़ की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय, हरैया के निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन करेंगे तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। विधानसभा कप्तानगंज एवं हरैया क्षेत्र के लिए ₹504.34 करोड़ लागत की 77 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र एवं सहायता सामग्री भी वितरित की जाएगी। यहां मुख्यमंत्री की जनसभा भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचेंगे, जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

https://up.bjp.org/hi

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *