चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का मोदी को पत्र, मांगी निष्पक्ष जांच
दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष तथा राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय मामलों में सामने आए चढ़ावा चोरी प्रकरण की स्वतंत्र और व्यापक जांच कराने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त पत्र लिखा है।
Read More: सोनम वांगचुक की हिरासत पर CJP का विरोध
चढ़ावा चोरी मामले पर मोदी को पत्र
Our joint letter to PM Modi demanding an independent and comprehensive investigation into the financial affairs of the Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust. Lakhs of devotees who donated their hard- earned money with faith, devotion and trust are feeling betrayed by the… pic.twitter.com/FxrQA0YDk7
— Mallikarjun Kharge (@kharge) July 19, 2026
मल्लिकार्जुन खरगे तथा राहुल गांधी ने 18 जुलाई के अपने संयुक्त पत्र में कहा है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर केंद्र सरकार ने किया था। इसके अधिकांश सदस्य सरकार द्वारा नामित किये गये हैं इसलिए मामले में केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ सकती।
उन्होंने लिखा कि करोड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण और सेवा के लिए अपनी मेहनत की कमाई श्रद्धा और विश्वास के साथ दान की थी। ऐसे में ट्रस्ट के भीतर वित्तीय अनियमितताओं और चढ़ावे की चोरी की खबरों ने पूरे देश के श्रद्धालुओं की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचायी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में केवल आंतरिक जांच पर्याप्त नहीं है, बल्कि एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और व्यापक जांच करवायी जानी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आये और दोषियों को कानून के अनुसार दंड मिल सके।

खरगे ने पत्र किया साझा
मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर पत्र साझा करते हुए कहा- “प्रधानमंत्री मोदी को हमारा संयुक्त पत्र, जिसमें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र और व्यापक जांच की मांग की गयी है। अपनी मेहनत की कमाई श्रद्धा, भक्ति और विश्वास के साथ दान करने वाले लाखों श्रद्धालु इस चोरी से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।”

