देश दुनिया

प्रियंका बोलीं- युवा जान चुका है BJP-RSS की सच्चाई, मचाया हंगामा

दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) कुछ भी प्रयास कर लें, कोई भी उलाहना दें, लेकिन देश का युवा उनका सच और उनकी नीयत को जान चुका है।

Read More: गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा में मोक्ष त्रिकोण क्या है इसका लाभ

उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पहले भाजपा-आरएसएस की वास्तविकता का पता नहीं था, उन्हें अब उनकी सच्चाई समझ में आ चुकी है। उनकी नीयत को पूरा देश और युवा समझ चुके हैं।

भाजपा और RSS पर प्रियंका का वार

प्रियंका वाड्रा ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि देश की आजादी की लड़ाई, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित थी लेकिन उसमें आरएसएस का कोई योगदान नहीं था। भाजपा और आरएसएस के लोग चाहे कितनी भी घृणा, हिंसा और फूट डालने की कोशिश कर लें, लेकिन वे देश की आत्मा से भाईचारे और एकता की भावना को कभी नहीं निकाल सकते।

कांग्रेस के हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित

लोकसभा में गुरुवार को कांग्रेस सदस्यों के सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बुधवार को अपना वक्तव्य पूरा न करने देने के विरोध और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई का आदेश देने वाले का नाम उजागर करने की मांग करते हुए भारी हंगामा करने के कारण कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

प्रियंका बोलीं- युवा जान चुका है BJP-RSS की सच्चाई, मचाया हंगामा
प्रियंका बोलीं- युवा जान चुका है BJP-RSS की सच्चाई, मचाया हंगामा

पूर्वाह्न 11 बजे प्रश्न काल शुरू होते ही कांग्रेस सदस्य अपने-अपने स्थानों पर खड़े हो गये और शोरगुल करने लगे। वे राहुल गांधी को सदन में अपना वक्तव्य पूरा न करने देने के विरोध में हंगामा कर रहे थे। वे 20 जुलाई को संसद भवन के निकट प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का आदेश देने वाले का नाम उजागर करने की भी मांग कर रहे थे।

कांग्रेस सदस्यों ने जानकर किया हंगामा

अध्यक्ष ओम बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से कहा कि प्रश्न काल बहुत महत्वपूर्ण है। वे सदन की कार्यवाही चलाने में सहयोग करें। इस तरह हंगामा करके कार्यवाही बाधित करना उचित नहीं है। उनकी अपील का शोरगुल कर रहे कांग्रेस सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ। इस पर ओम बिरला ने कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

गौरतलब है कि बुधवार को राहुल गांधी के लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान उनके वक्तव्य में की गयी उनकी टिप्पणी का सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जोरदार विरोध किया था, जिससे उनकी बात पूरी नहीं हो सकी थी।

https://www.bbc.com/hindi/articles/cvg89e7nwk0o

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *