कांवड़ियों की सुरक्षा पर योगी सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश
वाराणसी : मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ श्रावण मास के प्रथम दिन सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। काशी कोतवाल बाबा काल भैरव मंदिर तथा श्री काशी विश्वनाथ धाम में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर प्रदेश और देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की।
ॐ देव्यराज सेव्यमानं पावनांघ्रिपंकजम्
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 30, 2026
कालयज्ञसूत्रमिन्दुशेखरं कृपाकरम्
नारदादियोगिवृन्दवन्दितं दिगंबरं
काशिकापुराधिनाथ कालभैरवं भजे ॥
धर्मनगरी काशी में आज 'काशी के कोतवाल' श्री काल भैरव जी के दर्शन-पूजन कर संपूर्ण सृष्टि के कल्याण हेतु प्रार्थना की। pic.twitter.com/NXouxd3n8k
कांवड़ यात्रियों की व्यवस्था के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन की व्यवस्था को पूरे श्रावण मास में इसी प्रकार प्रभावी एवं निर्बाध रूप से बनाए रखा जाए। साथ ही सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए।
कर्पूरगौरं करुणावतारं
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 30, 2026
संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा वसन्तं हृदयारविन्दे
भवं भवानीसहितं नमामि॥
श्रावण मास के पावन अवसर पर आज देवाधिदेव महादेव की पावन नगरी काशी में श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से समस्त सृष्टि का कल्याण… pic.twitter.com/U95hPNFWtp
मुख्यमंत्री योगी सर्वप्रथम बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने वैदिक रीति से पूजा-अर्चना एवं आरती कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री यहां से श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर षोडशोपचार विधि से पूजन-अर्चन किया और देशवासियों के कल्याण, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
Read More: प्रियंका बोलीं- युवा जान चुका है BJP-RSS की सच्चाई, मचाया हंगामा
काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के सीएम ने किए दर्शन
मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचते ही श्रद्धालुओं और कावाड़ियों ने उनका हर हर महादेव के उद्घोष से स्वागत किया, जिसका मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करते हुए प्रत्युत्तर दिया। मुख्यमंत्री ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर भी काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया था। इस अवसर पर विधायक नीलकंठ तिवारी, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।

