देश दुनिया

नितिन नबीन की तस्वीर से छेड़छाड़, कांग्रेस नेता पर FIR

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराते हुए तस्वीर से कथित छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस थाने में कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े नेता अरुण साहू के खिलाफ बीती देर रात प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Read More: छात्रों के समर्थन में राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

कांग्रेस आईटी सेल नेता पर मामला दर्ज

नितिन नबीन की तस्वीर से छेड़छाड़, कांग्रेस नेता पर FIR
नितिन नबीन की तस्वीर से छेड़छाड़, कांग्रेस नेता पर FIR

पुलिस से आज सुबह मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने इस संबंध में सिविल लाइंस थाने में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने निवास पर तिरंगा फहराया था। आरोप है कि अरुण साहू ने इससे संबंधित तस्वीर को एडिट कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया, जिससे लोगों के बीच भ्रामक संदेश फैल सके।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीनशॉट और अन्य जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध कराए हैं। शिकायत के मुताबिक संबंधित पोस्ट को बाद में सोशल मीडिया से हटा लिया गया, लेकिन इससे पहले वह काफी वायरल हो चुकी थी।

धारा 356 के तहत अपराध दर्ज

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अरुण साहू के खिलाफ एफआईआर क्रमांक 0429/2026 दर्ज की है। आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 की धारा 2 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 356 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

गौरीशंकर श्रीवास ने मामले को राष्ट्रध्वज के सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए कहा कि राष्ट्रध्वज देश की अस्मिता और सम्मान का प्रतीक है। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी फैलाने या राष्ट्रीय प्रतीकों के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि प्रकरण के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

https://hindi.news18.com/news/chhattisgarh/raipur-bjp-president-nitin-navin-tiranga-photo-tampering-case-fir-against-congress-leader-arun-sahu-local18-10755369.html

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *