उत्तर प्रदेश

गोसेवा से दूर होंगे जीवन के कष्ट, CM योगी का संदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। सीतापुर की एक महिला ने गौ पालन के जरिए आत्मनिर्भर बनने के लिए निराश्रित गाय उपलब्ध कराने की मांग की।

सीएम योगी का सख्त निर्देश

गोसेवा से दूर होंगे जीवन के कष्ट, CM योगी का संदेश
गोसेवा से दूर होंगे जीवन के कष्ट, CM योगी का संदेश

मुख्यमंत्री ने तत्काल अपर मुख्य सचिव, पशुधन को महिला को गाय उपलब्ध कराने और नियमानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। वहीं, एक दिव्यांग व्यक्ति ने अपनी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री ने जांच कराकर समस्या के समाधान का निर्देश दिया।

Read More: ऋषभ पंत ने धोनी को पछाड़ा, बनाया बड़ा रिकॉर्ड!

सीतापुर के गुरुदेव नगर, हरगांव निवासी पूनम देवी ने मुख्यमंत्री को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह गोपालन के जरिए आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं। उनके पास पहले से पांच गाय हैं और अन्य गोवंश को रखने के लिए पर्याप्त स्थान भी उपलब्ध है। उन्होंने और गाय उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, ताकि दूध की बिक्री से परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर कर सकें।

गोसेवा से जीवन की बाधाएं और कष्ट दूर – सीएम

महिला की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव, पशुधन को निर्देश दिया कि पूनम देवी को निराश्रित गाय उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत गोवंश की देखभाल के लिए नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने को भी कहा।

मुख्यमंत्री ने पूनम देवी का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सरकार की ओर से उन्हें नियमानुसार योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने महिला से मन लगाकर गोसेवा करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोसेवा से जीवन की बाधाएं और कष्ट दूर होते हैं। पूनम देवी ने श्रावण मास में अपनी इच्छा पूरी होने की उम्मीद जताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

सीएम ने दिए जांच के निर्देश

जनता दर्शन में पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी जमीन पर किसी ने अवैध कब्जा कर लिया है। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कराकर पीड़ित को यथासंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दर्शन में आने वाले सभी फरियादियों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए और प्रत्येक मामले का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

https://www.aajtak.in/amp/uttar-pradesh/story/i-have-five-cows-and-want-to-raise-more-say-poonam-to-cm-yogi-in-janta-darshan-immediately-issued-order-to-ias-lclg-strc-2628802-2026-08-24

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *