GDP के आंकड़ों पर कांग्रेस का बड़ा सवाल!
दिल्ली: कांग्रेस ने अप्रैल-जून 2026 तिमाही में GDP की 7.8 प्रतिशत वृद्धि दर को आधार वर्ष में किए गए बड़े संशोधनों, कम डिफ्लेटर और पिछले वर्षों के आंकड़ों में करीब 43 लाख करोड़ रुपये की कटौती का परिणाम बताते हुए कहा कि यह आर्थिक विकास की वास्तविक तस्वीर नहीं, बल्कि आंकड़ों के साथ किए गए खेल का नतीजा है।
Read More: मोदी की अपील! विदेश यात्रा और सोना खरीदना छोड़ें
GDP आंकड़ों के खेल का परिणाम
7.8% GDP Growth on Paper.
— Congress (@INCIndia) September 3, 2026
The Reality 👇 pic.twitter.com/B90UrJyEag
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने गुरुवार को यहां एक बयान में बताया कि अप्रैल-जून 2025 तिमाही के GDP आंकड़े चार बार संशोधित किए गए और करीब 86 लाख करोड़ रुपये के अनुमान को घटाकर लगभग 80 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 से पिछले चार वर्षों के आंकड़ों में भी इसी तरह संशोधन हुआ है और कुल मिलाकर अर्थव्यवस्था के अनुमानित आकार में करीब 43 लाख करोड़ रुपये की कमी की गई है।
https://www.mospi.gov.in/themes/product/6-gross-domestic-product– GDP Growth Read
जयराम रमेश ने कहा कि पिछले वर्ष के आधार आंकड़े को नीचे करने से इस वर्ष की वृद्धि दर स्वाभाविक रूप से अधिक दिखाई देती है। उन्होंने पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग के आकलन का हवाला देते हुए कहा कि आधार आंकड़े में यह बदलाव नहीं किया गया होता तो इस तिमाही की नाममात्र वृद्धि दर 10.3 प्रतिशत के बजाय करीब 2.6 प्रतिशत होती और महंगाई का प्रभाव हटाने के बाद वास्तविक वृद्धि लगभग शून्य रह जाती।
'मोदी सरकार हमें बता रही है कि अप्रैल-जून 2026 की तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था 7.8% की दर से बढ़ी है।
— Congress (@INCIndia) September 3, 2026
लेकिन अगर कोई बैठकर सच में यह देखे कि यह आंकड़ा निकाला कैसे गया है, तो पूरी बात डांवाडोल लगने लगती है।'
GDP के आंकड़ों में अनियमितताओं के बढ़ते सबूतों पर कांग्रेस महासचिव… pic.twitter.com/p9H3AVhA2j
कांग्रेस नेता ने विनिर्माण और निजी खपत के आंकड़ों को भी सरकार के दावे के विपरीत बताया और कहा कि सुभाष चंद्र गर्ग के आकलन के अनुसार विनिर्माण जीवीए में 5.2 प्रतिशत और निजी खपत में 5.4 प्रतिशत की गिरावट आई है। उन्होंने विनिर्माण गतिविधियों में सुस्ती और लोगों की घटती क्रय शक्ति का भी उल्लेख किया।
जयराम रमेश ने वित्त मंत्री से पूछा कि चार वर्षों के GDP अनुमानों में कुल 43 लाख करोड़ रुपये की कमी क्यों की गई, नई पद्धति के किन घटकों से इतना बड़ा बदलाव आया और इसे तैयार करने की प्रक्रिया क्या थी। उन्होंने यह भी पूछा कि नई पद्धति तैयार करते समय किन लोगों से परामर्श किया गया तथा वास्तविक GDP की गणना में महंगाई के प्रभाव को कम करने वाली अपस्फीति पद्धति अपनाने का आधार क्या है।
https://www.mospi.gov.in/themes/product/6-gross-domestic-product

