सत्य निकेतन हादसे पर बड़ा एक्शन! 5 अधिकारी सस्पेंड
दिल्ली: सत्य निकेतन में हुई घटना के मामले में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
Read More: चीनी हुई सस्ती, तेल-दाल के भाव बढ़े!
दक्षिण जोन के अधिकारी निलंबित
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोमवार को बताया गया कि मामले में लापरवाही के लिए निगम के पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित अधिकारियों में दक्षिण जोन के उपायुक्त, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर शामिल हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद संबंधित अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गयी है।
MCD Deputy Commissioner, Executive Engineer, Superintending Engineer, Assistant Engineer and Junior Engineer have been suspended with immediate effect following the tragic Satya Niketan incident.
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) September 7, 2026
The building owner has been arrested.
Immediate sealing of buildings with…
निगम के आदेश में कहा गया है कि दक्षिण जोन के उपायुक्त राकेश कुमार को दिल्ली म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन सर्विसेज (कंट्रोल एंड अपील) रेगुलेशन, 1959 और लागू दूसरे नियमों के तहत तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया है।
सीएम रेखा ने किया दौरा
अन्य आदेश में रणवीर सिंह (सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर (दक्षिण जोन), ललित कुमार गोयल (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, बिल्डिंग), सुनील चौहान (असिस्टेंट इंजीनियर)और आशीष कुमार (जूनियर इंजीनियर)को भी निलंबित किया गया है।
इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सुरक्षा उपायों और जारी बचाव अभियान की समीक्षा करने के लिए नई दिल्ली के सत्य निकेतन में ढही इमारत स्थल का फिर दौरा किया।
#WATCH दिल्ली: सत्य निकेतन की इमारत गिरी | दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "… आज सभी विधायकों की मीटिंग हुई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी विधायकों से आह्वान किया है। अगर 5 मंजिलों की अवैध इमारते बनती हुई दिखाई दी तो उन अफसरों पर भी कार्रवाई होगी। यह किसी सूरत में… pic.twitter.com/QVFrHDgWsO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2026
कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश
दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी दुर्घटना स्थल का आज दौरा किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम अभियान में निरंतर काम कर रही है। मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा- मुख्यमंत्री ने इस मामले के जिम्मेदार सभी अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त करने और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश आयुक्त और मुख्य सचिव को दिये है।

