उत्तर प्रदेशक्राइम

नोएडा फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़! 6 गिरफ्तार

नोएडा : उत्तर प्रदेश में नोएडा के फेस-वन थाना क्षेत्र में ऑनलाइन तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिका और कनाडा के ग्राहकों से कथित धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में कंपनी संचालक समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

फर्जी कॉल सेंटर का फंडाफोड़

नोएडा फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़! 6 गिरफ्तार
नोएडा फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़! 6 गिरफ्तार

पुलिस ने सोमवार देर शाम कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा 04 सितंबर को फेस-वन थाना क्षेत्र में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच के दौरान सामने आया कि सेक्टर-3 नोएडा में संचालित कंपनी के कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से यूएस और कनाडा के ग्राहकों से संपर्क करते थे।

ग्राहक का विश्वास जीतने के लिए आरोपी स्वयं को अमेरिकी नागरिक बताते थे और माइकल, जेम्स आदि नामों का इस्तेमाल करते थे। कंपनी के कर्मचारी खुद को अमेरिकन नागरिक बताते हुए ग्राहकों को प्रिंटर इंस्टॉलेशन और अन्य तकनीकी सेवाएं उपलब्ध कराने का झांसा देते थे।

Read More: सत्य निकेतन हादसे पर बड़ा एक्शन! 5 अधिकारी सस्पेंड

जांच में आई सच्चाई

जांच में आरोप सामने आया कि आरोपी ग्राहकों को प्रिंटर इंस्टॉलेशन एवं अन्य तकनीकी सेवाएं देने की बात कहकर उनके सिस्टम का एक्सेस प्राप्त कर लेते थे। इसके बाद सिस्टम को ठीक करने के नाम पर निर्धारित फीस के तौर पर करीब 10 से 15 डॉलर लिए जाते थे। आरोप है कि इसी दौरान ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर उनकी अनुमति के बिना अतिरिक्त 30 से 40 डॉलर भी निकाल लिए जाते थे।

कंपनी के संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कंपनी मालिक याहया पुत्र मोहम्मद जकरिया, निवासी कंचन कुंज, मदनपुर खादर, दिल्ली से कहा गया था। हालांकि, कंपनी मालिक द्वारा मौके पर कंपनी संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। मामले में फेस-वन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुकदमे से संबंधित छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/fake-call-centre-offering-loans-busted-in-noida-11-arrested-lclk-1979689-2024-07-07

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *