उत्तर प्रदेश

गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा पर सीएम योगी का संदेश

गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा पर सीएम योगी का संदेश: आस्था के साथ आत्मनिर्भर और विकसित यूपी का संकल्प

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा की कोटि-कोटि मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का अवसर भी है।

Read More: PM मोदी का बड़ा संदेश! ब्रिक्स के फैसले जमीन पर उतारने का आह्वान

गणेशोत्सव सामाजिक एकता का महापर्व

सीएम योगी ने कहा कि भगवान गणेश का जीवन-दर्शन हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर चलने और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देता है। गणेश जी को अर्पित किए जाने वाले ‘एकविंशति पत्र’ यानी 21 प्रकार के पत्र औषधीय एवं वनस्पति विविधता के संरक्षण का संदेश देते हैं।

उन्होंने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने गणेशोत्सव को घरों तक सीमित आस्था से निकालकर सामाजिक एकता, जनजागरण और राष्ट्र निर्माण का पर्व बनाया। आज भी गणेशोत्सव समाज को जोड़ने और सामूहिक संकल्प को मजबूत करने का माध्यम है।

मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों,

सामाजिक एकता एवं राष्ट्र के प्रति अपने संकल्प को सुदृढ़ करने वाले महापर्व गणेश चतुर्थी की आप सभी को कोटि-कोटि मंगलकामनाएं।

गणेशोत्सव के ज्ञान, विवेक और कर्म की भावना सृजन तथा निर्माण के स्वरूप भगवान विश्वकर्मा के पूजन में दिखाई देती है। 17 सितंबर को… pic.twitter.com/HxsJta5uYm— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 14, 2026

विश्वकर्मा पूजा पर विकसित यूपी का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की पूजा के साथ विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प और मजबूत होगा। भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण, तकनीक और कौशल के प्रतीक हैं। उनका पूजन प्रदेश के कारीगरों, शिल्पकारों, इंजीनियरों, श्रमिकों और उद्यमियों के सम्मान का भी अवसर है।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बन रहे एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, औद्योगिक गलियारे और नए औद्योगिक क्षेत्र प्रदेश के बढ़ते सामर्थ्य का प्रमाण हैं। सरकार का लक्ष्य यूपी को आधुनिक बुनियादी ढांचे, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है।

कारीगरों और युवाओं को मिल रहा सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कारीगरों, शिल्पकारों और युवाओं को कौशल, आधुनिक उपकरण, वित्तीय सहायता और बाजार से जोड़ने का काम कर रही है। इससे पारंपरिक हुनर को नई पहचान मिल रही है और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि ‘वोकल फॉर लोकल’ को केवल विचार न बनाएं, बल्कि इसे अपने व्यवहार का हिस्सा बनाएं। स्थानीय उत्पादों को खरीदने और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन देने से न केवल उनकी आय बढ़ेगी, बल्कि युवाओं को रोजगार और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश की उपासना के पावन पर्व ‘श्री गणेश चतुर्थी’ की सभी श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

गणपति बप्पा की कृपा से हर विघ्न मिटे, हर संकल्प सिद्ध हो और प्रत्येक जीवन सुख, समृद्धि व मंगल से भर उठे, यही प्रार्थना है।… pic.twitter.com/PTSXFlpvcu— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 14, 2026

आत्मनिर्भर यूपी के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

सीएम योगी ने कहा कि प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, स्थानीय सामर्थ्य पर विश्वास और आधुनिक विकास का समन्वय ही आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की आधारशिला बनेगा। गणेशोत्सव हमें प्रकृति और सामाजिक एकता का संदेश देता है, जबकि विश्वकर्मा पूजा श्रम, कौशल और निर्माण के महत्व को रेखांकित करती है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि दोनों पर्वों को पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी उत्पादों के सम्मान और विकसित यूपी के निर्माण के संकल्प के साथ मनाएं।

https://yogiadityanath.in

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *