
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, मेट्रो-ट्रेनें प्रभावित!
दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शनिवार के प्रदर्शन के ऐलान के मद्देनजर राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है और बड़ी संख्या में मेट्रो स्टेशन शुक्रवार रात से ही यात्रियों के लिए बंद कर दिये गये हैं तथा संवेदनशील क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद करने का निर्णय किया गया है। इसके अलावा शनिवार को दिल्ली पहुंचने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और पुलिस ने दिल्ली की सीमाओं की नाकेबंदी कर दी है।
The right to protest must be protected, but so must the right of a city to function safely.Responsible policing is about balancing both.#DPUpdates #PublicSafetyOurPriority https://t.co/Zfwc8xiCwy
— Delhi Police (@DelhiPolice) October 9, 2026
राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस ने आज कहा कि CJP को शनिवार को जन्तर मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गयी है और चेतावनी दी गयी है कि क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू है जिसका उल्लंघन करने पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात को सुचारु रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गयी है। जन्तर मंतर के आस पास तथा कुछ अन्य रणनीतिक जगहों पर बैरिकेड लागाये गये तथा नाकेबंदी की गयी है।
Read More: वोट चोरी पर विपक्ष राष्ट्रपति भवन पहुंचा, मांगे गए सबूत!
Government of India restricted @abhijeet_dipke’s video on X almost immediately after it was posted.This is the video the Government of India doesn’t want you to see.https://t.co/Ax7SSsFjVL https://t.co/aZ8JBsc5CU
— Cockroach Janta Party – CJP (@Cockroachisback) October 9, 2026
जन्तर मंतर पर प्रदर्शन होगा
इस बीच CJP ने अपने सोशल मीडिया पेज पर घोषणा की है वे जन्तर मंतर पर प्रदर्शन की घोषणा पर कायम हैं। दिल्ली पुलिस की संयुक्त पुलिस आयुक्त नूपुर प्रसाद ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि CJP ने प्रदर्शन की अनुमति के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया है। अनुमति के बिना प्रदर्शन किया गया तो इसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 का उल्लंघन माना जाएगा।
Chalo Jantar Mantar! https://t.co/d0uXeLbIUw
— Cockroach Janta Party – CJP (@Cockroachisback) October 9, 2026
CJP की ओर से प्रदर्शन के लिए सात अक्टूबर को आवेदन किया गया था, जबकि निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किसी प्रदर्शन के आयोजन के लिए कम से कम 10 दिन पहले पुलिस को सूचना देना आवश्यक है। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि CJP को पूर्व में भी प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी लेकिन उस दौरान उसने कानूनी निर्देशों और अपने आश्वासनों का पालन नहीं किया था।
प्रदर्शन से पहले दिल्ली की तैयारी
CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल ने 57 स्टेशनों पर शुक्रवार रात नौ बजे से ही यात्रियों के प्रवेश और निकासी पर रोक लगा दी है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन से अनुरोध किया था। यह रोक शनिवार को अगले आदेश तक जारी रहेगी। मेट्रो के अनुसार नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य सभी संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
दिल्ली से जुड़ी खबर!दिल्ली में कल CJP के विरोध प्रदर्शन की तैयारी के बीच कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षाबल के जवान तैनात किए गए हैं।– कनॉट प्लेस में दुकानें और ऑफिस बंद रखने की सलाह दी गई है।– राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं, जिससे 45 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदियां लागू हैं।– आज रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए जंतर मंतर, कर्तव्य पथ, कनॉट प्लेस सहित 4 km के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सर्विस बंद रहेंगी।– दिल्ली के स्टेशनों से चलने वाली या वहीं खत्म होने वाली 245 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं, जिनमें 75 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें — जिनमें राजधानी, तेजस और शताब्दी शामिल हैं — और 170 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।
— Panchjanya (@epanchjanya) October 9, 2026
इंटरनेट सेवा बंद
गृह मंत्रालय ने एहतियात के तौर पर मध्य दिल्ली में कर्तव्य पथ और जनपथ चौराहे के चार किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार रात दस बजे से शनिवार रात दस बजे तक इंटरनेट सेवा बंद करने का निर्देश दिया है। दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय से प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बंद करने का अनुरोध किया था जिसे स्वीकार कर लिया गया है। मंत्रालय ने यह निर्देश दूरसंचार अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत सुरक्षा कारणों से एहितायत के तौर पर उठाया है।
Prevention may be tough, but the consequences of inaction can be tougher.@LtGovDelhi#DPUpdates #DignityMatters #PublicSafetyMatters #RespectIsNonNegotiable https://t.co/C4jeN0yeCV
— Delhi Police (@DelhiPolice) October 9, 2026
रेलवे ने एहतियाती कदम उठाते हुए शनिवार को सुबह चार बजे से अपराह्न दो बजे के बीच नयी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे ने शुक्रवार को बताया कि राजधानी दिल्ली में यातायात में संभावित अड़चनों की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों के अनुसार इस फैसले से दिल्ली के इन स्टेशनों के लिए विभिन्न स्टेशनों से आज प्रस्थान करने वाली 38 ट्रेनें प्रभावित होंगी।
