
राहुल गांधी का RSS पर हमला: महिला विरोधी बताया!
दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS ) पर करारा हमला करते हुए कहा है कि यह संगठन महिला विरोधी है और इसकी विचारधारा है कि महिलाएं पुरुषों की संपत्ति है।
Read More: विजयदशमी पर PM मोदी का संदेश: राष्ट्रहित में एकजुट हो भारत!

आरएसएस कांग्रेस की टिप्पणी
उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को संविधान और महिला विरोधी करार दिया। राहुल गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- “RSS पुरुषों का ऐसा संगठन है, जो संविधान-विरोधी विचारधारा में विश्वास करता है और महिलाओं को पुरुषों की संपत्ति मानता है।”
The RSS is an al male anti-constitutional cult that believes women are the property of men.I believe in Shiva-Shakti.That’s why it gives me such joy to fight them.What’s beautiful is that many of their “own” women are on my side.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 20, 2026
उन्होंने कहा, “मैं शिव-शक्ति में विश्वास करता हूं। इसीलिए उनके खिलाफ संघर्ष करने में मुझे इतनी खुशी मिलती है।” उन्होंने कहा कि सबसे खूबसूरत बात यह है कि आरएसएस की “अपनी कही जाने वाली कई महिलाएं” भी उनके साथ खड़ी हैं।
