
आगरा में 26 अक्टूबर को फिर होगा मतदान
दिल्ली: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के विधान परिषद के आगरा मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन मतदान केद्रों पर 26 अक्टूबर को पुनर्मतदान के आदेश दिये हैं।
Read More: UP Special TET: 3 नवंबर को परीक्षा, एडमिट कार्ड डेट जारी
26 अक्टूबर को पुनर्मतदान

आयोग ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) को कहा है कि मतदान केंद्र संख्या 20, 21 और 26 पर शुक्रवार को हुए मतदान में गड़बड़ियों की शिकायत के बाद वहां की मतदान प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। आयोग की ओर से राज्य के सीईओ को शनिवार को लिखे गये पत्र में इन मतदान केंद्रों पर सोमवार सुबह आठ बजे से चार बजे तक मतदान करने के आदेश दिये गये हैं।
जांच रिपोर्ट आयोग को भेजें
आयोग ने निर्देश दिया है कि ऐसे किसी अधिकारी को पुनर्मतदान के कार्य में तैनात नहीं किया जाए जो गड़बड़ी में संलिप्त रहे हों। उत्तर प्रदेश के सीईओ से कहा गया है कि वह पुनर्मतदान की प्रक्रिया सही ढंग से पूरी होने के बाद इस निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना के लिए आयोग से फिर से अनुमति प्राप्त करें।

आयोग ने इसके अलावा यह भी निर्देश दिया कि आगरा के मंडलायुक्त मतदान में गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों तथा अन्य लोगों की पहचान कर उसकी जांच रिपोर्ट रविवार तक आयोग को भेजें।
