
राहुल काफिले हादसे की SIT करेगी जांच
- राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित
- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के काफिले में चल रहे वाहनों के साथ सुल्तानपुर में हुए हादसे की जांच के डीजीपी ने दिए निर्देश
- दुर्घटना के कारणों से लेकर एस्कॉर्ट व्यवस्था तक की होगी जांच, जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश
- आईजी किरण एस की अध्यक्षता में बनी SIT, दो अन्य अधिकारी भी शामिल
- दुर्घटना के कारणों एवं परिस्थितियों की होगी विस्तृत जांच, ऐसी किसी चूक को रोकने के लिए सुझाव देने के भी निर्देश
लखनऊ: योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के क्रम में सुलतानपुर में हुई सड़क दुर्घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 26 अक्टूबर को सुलतानपुर दौरे के दौरान उनके काफिले के पीछे चल रहे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है।

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए डीजीपी ने दुर्घटना के वास्तविक कारणों, परिस्थितियों और संभावित लापरवाही की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि काफिले की सुरक्षा, एस्कॉर्ट और यातायात व्यवस्था में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई।
Read More: राजीव गांधी की किस बात पर फिदा हुई थी सोनिया गांधी?
#WATCH | Uttar Pradesh | Visuals of a damaged car following an accident involving vehicles in Lok Sabha LoP Rahul Gandhi’s convoy on the Purvanchal Expressway.An SIT (Special Investigation Team) has been constituted to probe the incident. https://t.co/M51PpD20Zh
— ANI (@ANI) October 26, 2026
आईजी किरण एस की अध्यक्षता में (SIT)
गठित विशेष जांच (SIT) दल की अध्यक्षता लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक किरण एस करेंगे। सुलतानपुर के अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह और यातायात पुलिस उपाधीक्षक राम कृष्ण चतुर्वेदी को दल का सदस्य बनाया गया है। तीनों अधिकारियों को घटना के सभी पहलुओं की जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
VIDEO | Uttar Pradesh: Lok Sabha Leader of Opposition Rahul Gandhi leaves the Special MP-MLA Court in Sultanpur following the court’s dismissal of the defamation case relating to his 2018 remarks against Amit Shah.(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/nb1a5NVcpZ
— Press Trust of India (@PTI_News) October 26, 2026
दुर्घटना और सुरक्षा व्यवस्था की होगी पड़ताल
SIT दुर्घटना के कारणों और उससे जुड़ी परिस्थितियों की विस्तृत जांच करेगी। इसके साथ ही काफिले के पीछे चल रहे वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था, एस्कॉर्ट प्रबंधन और यातायात संचालन की समीक्षा भी की जाएगी। जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही या सुरक्षा संबंधी चूक सामने आती है, तो उससे जुड़े तथ्यों का परीक्षण किया जाएगा।
डीजीपी ने SIT को घटना के सभी पहलुओं की समग्र जांच कर जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुझाव देने को भी कहा गया है।
