आज का राशिफल (14-03-2025): गुरु गीता के पाठ से बनेगा सोचा काम
आज का राशि फल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 14-03-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: ज्योतिष ज्ञान में सीखे ज्योतिष: कुंडली में नवा भाव क्या है जानें…
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 14 मार्च 2025, संवत – 2081, शाली वाहन – 1946, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु – बसंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 11 मिनट पर, मास- फाल्गुन, मार्ग- शीर्ष, पक्ष – शुक्ल, तिथि- पूर्णिमा दिन में 12 बजकर 25 मिनट तक, दिन – शुक्रवार, नक्षत्र – अश्लेषा नक्षत्र रात्रि 2 बजकर 16 मिनट तक, सिंह राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में शांति मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, पिता धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन गुरु गीता का पाठ करें। जातक गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे, धर्म के काम में धन का खर्चा होगा, सोचा हुआ काम बनेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भूमि वाहन संबंधी लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान साठिका या किष्किंधा कांड का पाठ करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक को निकट महिला सहयोगी से लाभ होगा, नए कार्य में वृद्धि होगी, शिव जी का पूजन करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बड़े भाई के द्वारा सफलता हासिल होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव का जलाभिषेक करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सेना या खेल प्रतियोगिता से जुड़े लोग के प्रगति का योग बनेगा। जातक के नौकरी व्यापार में वृद्धि होगी, दूर्वा से गणेश पूजन करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति में वृद्धि करेगा। जातक को निकट सहयोगी से लाभ मिलेगा, गाय को हरा चारा दे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तनाव ग्रस्त होगा। जातक हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाए, किष्किंधा कांड का पाठ करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के स्वास्थ्य में सुधार होगा, सर्दी से बचाव करें, पीला केशर युक्त खीर बनकर गुरु मंत्र से हवन करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। जातक आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन व्यापार में वृद्धि होगी। जातक के नए कार्य में सुधार होगा, हनुमान साठिका का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाए।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक को यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा, जलीय पदार्थ के द्वारा लाभ होगा।