उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने दिया कर्मचारियों को दीपावली तोहफा

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर राज्य कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, बोनस के लिए 1022 करोड़ रुपये स्वीकृत
  • मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : सुरेश कुमार खन्ना
  • वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, कर्मचारियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने दीपावली के पावन अवसर पर राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए बोनस के भुगतान के लिए 1022 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। सरकार के इस कर्मचारी हितैषी निर्णय से पात्र कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा तथा उनके परिवारों में त्योहार की खुशियां और बढ़ेंगी।

Read More: मोदी कैबिनेट का फैसला, फास्ट ट्रैक कोर्ट को 5 साल की मंजूरी!

राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात

प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी पात्र कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।

योगी सरकार ने दिया कर्मचारियों को दीपावली तोहफा
योगी सरकार ने दिया कर्मचारियों को दीपावली तोहफा

वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं संवेदनशील दृष्टिकोण के कारण प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों के संरक्षण, आर्थिक सुरक्षा एवं कल्याण के लिए निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। बोनस की स्वीकृति कर्मचारियों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और उनके योगदान के सम्मान का प्रतीक है। वित्त मंत्री ने सभी कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और समृद्धि का संचार करें।

https://www.abplive.com/business/cm-yogi-s-bumper-diwali-gift-to-up-government-employees-30-day-bonus-approved-25-in-cash-and-rest-in-pf-3211629

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *