बिहार चुनाव के लिए चिराग ने भरी हुंकार, उठाया RJD और कांग्रेस का नाकाब
Bihar Assembly Elections: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार चुनाव को लेकर बयान देते हुए कहा- ‘मैं और मेरी पार्टी एनडीए गठबंधन को मजबूत करने के लिए बिहार में ‘243 सीटों पर चिराग पासवान बनकर चुनाव लडूंगा’। उन्होंने कहा- मेरा लक्ष्य है कि एनडीए जीत की ओर बढ़े।’ इसके साथ ही चिराग ने जंगलराज को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

RJD और कांग्रेस पर आरोप- चिराग
आपको बतादें कि बिहार चुनाव को लेकर हुंकार भरते हुए चिराग पासवान ने बिहार भोजपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- जिस जंगलराज की हम बात करते हैं, उसके लिए सिर्फ आरजेडी ही नहीं, बल्कि कांग्रेस भी बराबर की जिम्मेदार है। यह हमारी सरकार है, जिसने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया।’
Read More: दिल्ली में 9 साल की बच्ची की रेप और हत्या, बेटी की हालत देख कांप उठा पिता
चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मजबूत करने की योजना बनाई है। उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर ‘जंगलराज’ का आरोप लगाया और कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय के विचारों को उजागर किया।
बिहार के लिए चिराग की दहाड़
"मैं बिहार की हर एक सीट से बिहार को फर्स्ट और बिहारियों को फर्स्ट बनाने के लिए चुनाव लड़ूंगा। और सबसे बड़ी बात मैं बिहार से चुनाव नहीं लड़ूंगा, मैं बिहार के लिए चुनाव लड़ूंगा, बिहारियों के लिए चुनाव लड़ूंगा।"#ChiragKaNavsankalp pic.twitter.com/exFjww4h14
— Lok Janshakti Party (Ramvilas) (@LJP4India) June 8, 2025
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार चुनाव को लेकर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- “मैं बिहार की हर एक सीट से बिहार को फर्स्ट और बिहारियों को फर्स्ट बनाने के लिए चुनाव लड़ूंगा। और सबसे बड़ी बात मैं बिहार से चुनाव नहीं लड़ूंगा, मैं बिहार के लिए चुनाव लड़ूंगा, बिहारियों के लिए चुनाव लड़ूंगा।” मैं चाहता हूं कि बिहार का युवा बिहार में ही पढ़े, बढ़े और काम करे। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट मेरा सपना है जिसे कोई तोड़ नहीं सकता।
कांग्रेस पर चिराग ने साधा निशाना

इसके साथ ही चिराग ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- जो लोग आज डॉ. बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, उन्हें इतिहास नहीं भूलना चाहिए। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब संसद में बाबा साहब की एक प्रतिमा तक नहीं लगाई गई थी। संसद में पहली बार बाबा साहब की प्रतिमा उस समय लगी, जब वी.पी. सिंह जी की सरकार में मेरे पिता श्रद्धेय रामविलास पासवान जी, श्रम मंत्री थे। एक परिवार की तीन-तीन तस्वीरें संसद में लगी थीं, मगर बाबा साहब की नहीं। बाबा साहब के विचारों की बात करने वालों को यह भी याद रखना चाहिए।
जो लोग आज डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, उन्हें इतिहास नहीं भूलना चाहिए। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब संसद में बाबा साहेब की एक प्रतिमा तक नहीं लगाई गई थी। संसद में पहली बार बाबा साहेब की प्रतिमा उस समय लगी, जब वी.पी. सिंह जी की सरकार में मेरे पिता… pic.twitter.com/oJ5hB6yQ2k
— Lok Janshakti Party (Ramvilas) (@LJP4India) June 8, 2025
चिराग पासवान ने रविवार को आरा रैली में बिहार में ‘जंगलराज’ के लिए कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि कांग्रेस, जो लंबे समय तक सत्ता में रही, सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए ठोस कदम उठाने में नाकाम रही। खासकर, उन्होंने जातिगत जनगणना जैसे मुद्दों पर कांग्रेस की निष्क्रियता को उजागर किया, जिसे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम बताया।
जय चिराग – जय बिहार के नारों से गूंज उठी आरा की ऐतिहासिक धरती….#ChiragKaNavsankalp pic.twitter.com/iko79YdT0f
— Lok Janshakti Party (Ramvilas) (@LJP4India) June 8, 2025
जानें कब है बिहार विधानसभा चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हैं। इनकी अक्टूबर या नवंबर में होने की संभावना है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल चुनाव आयोग दीवाली और छठ जैसे त्योहारों को ध्यान में रखकर तारीखें तय कर सकता है। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है, इसलिए उससे पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी होनी आवश्यक है।

बिहार चुनाव में चिराग पासवान की क्या भूमिका
आपको बतादें कि बिहार में चिराग पासवान और उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की भूमिका अहम है। चिराग पासवान ने बार-बार इस बात पर जोर देते रहे हैं कि उनकी राजनीति का केंद्र बिहार है, और उनका विजन “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” है। वे केंद्र की राजनीति से हटकर बिहार में सक्रिय भूमिका निभाने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने एक बार ये बात कही भी थी कि दिल्ली में रहकर उनका यह सपना पूरा नहीं हो सकता, जिससे संकेत मिलता है कि वे बिहार विधानसभा में सक्रिय भागीदारी चाहते हैं।
मैं चाहता हूं कि बिहार का युवा बिहार में ही पढ़े, बढ़े और काम करे। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट मेरा सपना है जिसे कोई तोड़ नहीं सकता : @iChiragPaswan pic.twitter.com/nUKe2s9hLZ
— Lok Janshakti Party (Ramvilas) (@LJP4India) June 8, 2025
क्योंकि चिराग चाहते है कि बिहार का युवा बिहार में ही पढ़े, बढ़े और काम करें। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट चिराग का सपना है जिसे कोई तोड़ नहीं सकता जिसे पूरा करने का चिराग का संकल्प हैं। चिराग की रणनीति में दबाव की राजनीति साफ दिखती है। वे बीजेपी और जेडीयू पर अधिक सीटों के लिए दबाव बना रहे हैं, ताकि उनकी पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), बिहार में एक मजबूत ताकत बन सके।
https://navbharatlive.com/bihar/bihar-assembly-elections-nda-india-seat-sharing-rift-1220454.html