सत्यम मिश्रा हत्या पर आप का प्रदर्शन- अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना
आप ने विधानसभा का घेराव, सत्यम मिश्रा हत्या पर हुआ प्रदर्शन
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज आप पार्टी ने विधानसभा घेराव और प्रदर्शन का ऐलान किया था। जिसके बाद आप के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में हजरतगंज स्थित जीपीओ पर पुलिस फोर्स तैनात हो गई।
Read More: पुणे में इंद्रायणी नदी का ढहा पुल, PM ने लिया हाल, खरगे ने सरकार को घेरा
यूपी में चल रहा जंगलराज‼️
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) June 16, 2025
बाराबंकी के बहुचर्चित सत्यम मिश्रा हत्याकांड में परिवार को न्याय दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बौद्ध प्रांत उपाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह जी के नेतृत्व में परिजनों के साथ मिलकर विधानसभा का घिराव करने का प्रयास किया।
सत्यम मिश्रा के… pic.twitter.com/r3ajfQQsnw
आप ने किया विधानसभा घेराव
आपको बतादें कि बाराबंकी के सत्यम मिश्रा हत्याकांड को लेकर आप ने आज विधानसभा घेराव कर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर ही प्रदर्शन किया। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर इकोगार्डन भेजा।

जानें पार्टी ने किया प्रदर्शन
बताते चले कि सत्यम मिश्रा के परिवार के साथ विधानसभा घेराव का ऐलान किया था, जिसको लेकर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर पोस्ट लेकर प्रदर्शन किया, इसके लिए कार्यकर्ताओं GPO से विधानसभा तक पैदल जाकर प्रदर्शन करने वाले थे मगर विधानसभा जाने के पहले ही पुलिस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। वहीं मिली जानकारी की मानें तो यह प्रदर्शन आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सत्यम मिश्रा हत्याकांड के मामले में गिरफ्तारी न होने के चलते किया हैं।

Read More: पांच दिनों की विदेश यात्रा पर पीएम मोदी, G-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना लगाए कई आरोप
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की प्रेस वार्ता – 16/06/2025 https://t.co/A58JL5OEh4
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 16, 2025
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय पर बैठक के बाद अखिलेश यादव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की, बतादें कि अल्पसंख्यक सभा के साथ अखिलेश यादव की बड़ी बैठक थी जिसको लेकर अखिलेश ने कहा अल्पसंख्यक सभा समाजवादी पार्टी का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है हिस्सा है।
सपा ने बीजेपी पर साधा निशाना
"मैं धन्यवाद देता हूं अपने संगठन के लोगों का जिन्होंने यह संकल्प लिया है कि अपनी वोटर लिस्ट को सुधारने का काम करेंगे।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 16, 2025
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/WO6uD4L2IH
अखिलेश यादव ने कहा- “मैं धन्यवाद देता हूं अपने संगठन के लोगों का जिन्होंने यह संकल्प लिया है कि अपनी वोटर लिस्ट को सुधारने का काम करेंगे।” इसके आगे बीजेपी पर निशाना साधते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा- “सोने का भाव एक लाख से ऊपर चला गया है, यह है भारतीय जनता पार्टी का सबका साथ, सबका विकास। क्या विकसित भारत यही है कि गरीब अपनी बेटी की शादी नहीं करा पा रहा।”
"सोने का भाव एक लाख से ऊपर चला गया है, यह है भारतीय जनता पार्टी का सबका साथ, सबका विकास। क्या विकसित भारत यही है कि गरीब अपनी बेटी की शादी नहीं करा पा रहा।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 16, 2025
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/CEdry11VnA
कुम्भ में हुए मौत पर सपा का दावा
जो लोग यह दावा करते थे कि कुंभ में 37 लोगों को जान गई, अब तो वो आंकड़े आ गए हैं 82 और अभी भी सच्चाई सामने नहीं है। मुआवजा ना देना पड़े इसलिए आंकड़े छुपाए।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 16, 2025
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/DYuIKnHGQQ
जो लोग यह दावा करते थे कि कुंभ में 37 लोगों को जान गई, अब तो वो आंकड़े आ गए हैं कुम्भ में 82 लोगों की मौत हुई थी और अभी भी सच्चाई सामने नहीं है। सरकार ने आंकड़े क्यों छुपा रही है क्या मुआवजा ना देना पड़े इसलिए।”
"भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार नफरत को बढ़ाने का काम करती है। कारोबार और मेला हमें जोड़ता है, यह कारोबार और खुशियों के खिलाफ लोग हैं।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 16, 2025
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/5ZVS9xeyCG
“आने वाले समय में सेंसस भी होने जा रहा है, हम लोगों को उसके लिए सावधान रहना पड़ेगा क्योंकि पता नहीं कौन से आंकड़े सरकार दे दे।”
"भाजपा ने बड़े पैमाने पर बेरोजगार बनाने का काम किया है, पड़े लिखे नौजवानों को बेरोजगार बना दिया, इसलिए भारतीय जनता पार्टी की हर बात झूठी है।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 16, 2025
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/EGrJNnP1Vr
भारतीय जनता पार्टी है झूठी
"जब तक बिजली सस्ती नहीं होगी, तब तक कोई भी उद्योग कारोबार उत्तर प्रदेश में नया नहीं आएगा।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 16, 2025
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/LdV1Yvnhjh
जो लोग ऐसे पवित्र काम में झूठ बोल सकते है वो लोग किसी भी चीज के लिए झूठ बोल सकते है बीजेपी के आंकड़ों पर कोई भरोसा नहीं है। बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है इन लोगों ने रोजगार नौकरी के सर्टिफिकेट नहीं दिए है ये लोग पड़े लिखे नौजवानों को बेरोजगार बनाने का काम किया है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी की हर बात झूठी है।” इसके अखिलेश ने कहा- जबतक बिजली सस्ती नहीं होगी तबतक कोई कारखाना नहीं लगेगा।