सपा अध्यक्ष ने बीजेपी सरकार और यूपी सीएम पर साधा निशाना- RJD का किया समर्थन
UP Politics: यूपी में सपा पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए बड़ा दावा करते हुए कहा- बीजेपी में तीन गुट हैं सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की ओर इशारा किया हैं।
Read More: सपा अध्यक्ष का बड़ा दावा- भाजपा किसी की सगे नहीं, सीएम योगी नहीं है बीजेपी के सदस्य
बीजेपी और यूपी सीएम को लेकर कई बड़े दावे
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की प्रेस वार्ता – 07/07/2025 https://t.co/518DMfYO0V
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 7, 2025
आपको बतादें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ने लखनऊ सपा मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान यूपी सीएम पर निशाना साधते हुए बीजेपी के तीन गुट होने का दावा किया और सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर इशारा किया। इसके साथ ही उन्होंने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर वार करते हुए कहा- भगवा कपड़े पहनने से कोई ‘बाबा या योगी’ बन जाता है क्या? सच्ची पहचान विचार और आचरण से आती है। इतना ही नहीं नीतीश कुमार को लेकर भी दावा किया कि बीजेपी उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी बीजेपी उन्हें रिटायर कर देगी।
"मेरा सरकार से यही निवेदन है कि ये सियासत का खेल बड़े लोगों का है, इसमें बच्चों को ना डालें।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 7, 2025
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/dW86c7jcSv
वृंदावन कॉरिडोर पर बीजेपी से सवाल
बताते चले कि सपा अध्यक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा- “मेरा सरकार से यही निवेदन है कि ये सियासत का खेल बड़े लोगों का है, इसमें बच्चों को ना डालें, साथ ही उन्होंने कहा- इस सरकार में नाले पर पहला रिवर फ्रंट बन रहा है। आज ही हम अगर वृंदावन जाए तो बड़े-बड़े टीले लगे हैं कूड़े के। यह भारतीय जनता पार्टी कॉरिडोर बनाती है उसक लक्ष्य कुछ और होता है, दिखाते कुछ और हैं।
Read More: सपा अखिलेश ने किए कई दावे और वादे, बीजेपी पर लगाए आरोप
"नाले पर पहला रिवर फ्रंट बन रहा है इस सरकार में।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 7, 2025
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/5Mv6EItQm5
आज लोहिया और जनेश्वर पार्क लखनऊ सिटी के बेस्ट पार्क बनकर तैयार हुए, ऐसे ही और भी शहरों में बनाया। ये रास्ता नहीं आस्था है हमारी, जो गलियां हैं वो हमारी आस्था की हैं। कुछ गलियों में राधा कृष्ण के सैकड़ों गीत बने होंगे, यह जब बिगाड़ देंगे तो वो गीत कहां गूंजेंगे? आप लखनऊ जैसी राजधानी का ट्रैफिक नहीं मैनेज कर पा रहे हैं।
"आज ही हम अगर वृंदावन जाए तो बड़े बड़े टीले लगे हैं कूड़े के।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 7, 2025
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/1uTAxwXBtR
अखिलेश ने कहा कि मुझे याद है कि समाजवादी सरकार में गोवर्धन में परिक्रमा को लेकर के बहुत अच्छा डिजाइन बनाया गया था। पूरी प्लानिंग हुई थी और जिस सुंदरता के साथ जिस अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ बनाना चाहिए था शायद अधिकारियों ने उतनी दिलचस्पी नहीं ली। हालांकि बना लेकिन जिन पैरामीटर में मैं बनाना चाहता था उस पैरामीटर में वो अधिकारी नहीं बना पाए।
"यह भारतीय जनता पार्टी कॉरिडोर बनाती है उसक लक्ष्य कुछ और होता है, दिखाते कुछ और हैं।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 7, 2025
-माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/6fOyeUlJDC
बीजेपी मुद्दों से भटका रही
अखिलेश यादव ने भगवा पार्टी पर अपनी धार्मिक विचारधारा में पाखंड का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि जो अन्याय करते हैं, भेदभाव करते हैं, और बच्चों का राजनीति में इस्तेमाल करते हैं, वे खुद को सनातनी नहीं कह सकते। साथ ही यह भी कहा- यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी देश के मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। अखिलेश यादव ने लखनऊ के ट्रैफिक मैनेजमेंट का उदाहरण देते हुए कहा – मुख्यमंत्री खुद इसे संभाल रहे हैं, फिर भी जाम लग रहा है।
"आज लोहिया और जनेश्वर पार्क लखनऊ सिटी के बेस्ट पार्क बनकर तैयार हुए, ऐसे ही और भी शहरों में बनाया।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 7, 2025
-माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/gfMxlqcYE1
अखिलेश यादव ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी देश के मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा की वे बुनियादी समस्याओं पर चर्चा नहीं करना चाहते, लेकिन लोग इंतजार कर रहे हैं। 2027 के उत्तर प्रदेश चुनाव पहले के किसी भी चुनाव की तरह नहीं होंगे। देश में बड़ा संदेश जाएगा।
"ये रास्ता नहीं आस्था है हमारी, जो गलियां हैं वो हमारी आस्था की हैं। कुछ गलियों में राधा कृष्ण के सैकड़ों गीत बने होंगे, यह जब बिगाड़ देंगे तो वो गीत कहां गूंजेंगे?"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 7, 2025
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/Cm7ZpKedAY
RJD के समर्थन में सपा
अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को पूरा समर्थन देगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी के “घोटाले” चुनाव प्रचार के दौरान उजागर होंगे। “हम बिहार चुनावों में लालू प्रसाद यादव जी और तेजस्वी जी को पूरा समर्थन देंगे, उत्तर प्रदेश में बीजेपी द्वारा किए गए घोटाले वहां उजागर होंगे और लोगों को सच्चाई बताई जाएगी।”
"आप लखनऊ जैसी राजधानी का ट्रैफिक नहीं मैनेज कर पा रहे हैं।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 7, 2025
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/FtEEMPJsjq
पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि बीजेपी की नीयत नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की नहीं है और वे उन्हें रिटायर करने पर मजबूर करेंगे। वे नीतीश कुमार जी का नाम और चेहरा इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन उन्हें फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। हम कभी उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में पेश करना चाहते थे, लेकिन अब देखिए- उन्हें मुख्यमंत्री पद से भी रिटायर कर दिया जाएगा।