इतिहासखेलदेश दुनियाविदेश

Cricket: खेल से जुनून तक का ऐतिहासिक सफर

Cricket: क्रिकेट आज के समय में सभी के दिलों में राज करता है छोटे बच्चे से लेकर बड़े उम्र के लोग क्रिकेट के दिवाने है क्योंकि क्रिकेट न केवल एक खेल है, बल्कि यह भावना, एकता और प्रेरणा का स्रोत है। तो चलिए आज जानते है क्रिकेट का वो समृद्ध इतिहास जिसने कितनों का भविष्य उज्ज्वल बनाया है। वहीं बात करें भारत जैसे देश में क्रिकेट एक धर्म के समान बन चुका है, जो न केवल खेल है बल्कि लोगों की भावना से भी जुड़ चुका है, इतना ही नहीं क्रिकेट सामाजिक और आर्थिक विकास में भी बहुत बड़ा योगदान करता है।

Cricket: खेल से जुनून तक का ऐतिहासिक सफर

क्रिकेट की परिभाषा और जरूरी जानकारी

क्रिकेट एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाला बल्ले और गेंद का खेल है, जिसमें दो टीमें होती हैं और प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं। यह खेल मुख्य रूप से इंग्लैंड में शुरू हुआ और आज दुनिया के कई हिस्सों में लोकप्रिय है, विशेष रूप से भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज में।

Read More: 100 साल तक रहना है जवां, तो फ़ॉलो यह लाइफस्टाइल

जानें क्रिकेट की शुरुआत

बतादें कि क्रिकेट की शुरुआत 16वीं शताब्दी के आसपास इंग्लैंड के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में मानी जाती है। जिसे सबसे पहले बच्चों का खेल माना जाता था, जो खेतों में खेला जाता था। साथ ही बतादें कि क्रिकेट शब्द का पहला उल्लेख सन् 1598 में मिलता है, जब इसे एक कानूनी दस्तावेज़ में “creckett” कहा गया। वहीं 1611 में पहली बार इसे वयस्कों द्वारा खेला गया बताया गया, जब दो पुरुषों को चर्च की सेवा के समय ‘क्रिकेट खेलने’ के लिए दंडित किया गया।

Cricket: खेल से जुनून तक का ऐतिहासिक सफर

Laws of Cricket और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत

17वीं सदी के 1744 में पहली बार क्रिकेट के औपचारिक नियम (Laws of Cricket) बनाए गए। ये नियम मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) द्वारा नियंत्रित किए गए, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की स्थापना 1787 में हुई। इसके बाद इसका अंतरराष्ट्रीय रूप से और विस्तार होने लगा और 18वीं सदी में क्रिकेट ब्रिटिश उपनिवेशों में फैलना शुरू हुआ।

Read More: भाई के साथ लौट आया Bigg Boss-19 का सीजन, इस बार चलेगी घरवालों की सरकार

फिर 1844 में अमेरिका और कनाडा के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय मैच हुआ। 1877 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला आधिकारिक टेस्ट मैच खेला गया, इसे आधुनिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत माना जाता है। जिसके बाद

भारत में Cricket की शुरुआत

Cricket: खेल से जुनून तक का ऐतिहासिक सफर

वहीं भारत में क्रिकेट की शुरुआत ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से हुई। जिसके बाद 1721 में भारत में पहली बार बॉम्बे में क्रिकेट खेला गया। इसके बाद भारत ने 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला।

क्रिकेट ब्रिटिश से देश तक कैसे फैलने लगा

1909 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की स्थापना हुई।

1971 में पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (ODI) मैच खेला गया।

1975 में पहला क्रिकेट विश्व कप इंग्लैंड में आयोजित हुआ।

2003 में टी20 क्रिकेट प्रारूप का आगमन हुआ।

2007 में पहला टी20 विश्व कप आयोजित हुआ, जिसे भारत ने जीता।

आईपीएल (IPL) की शुरुआत 2008 में हुई, जिसने क्रिकेट की लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी।

Formats of Cricket

  • टेस्ट क्रिकेट: यह क्रिकेट का सबसे पुराना और पारंपरिक प्रारूप है। टेस्ट मैच 5 दिनों तक चलता है। इसमें टीमों को दो पारियां खेलने का मौका मिलता है।
  • एकदिवसीय क्रिकेट (ODI): इसमें प्रत्येक टीम को 50 ओवर खेलने होते हैं। यह प्रारूप तेज गति वाला है और एक ही दिन में समाप्त हो जाता है।
  • टी20 क्रिकेट: इसमें प्रत्येक टीम को 20 ओवर खेलने होते हैं। यह सबसे छोटा और रोमांचक प्रारूप है। युवा दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता बहुत अधिक है।

Read More: गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा में जाने सनातन धर्म में चार वर्ण में चार पर्व

क्रिकेट के नियम और सामग्री

  1. मैदान और पिच : क्रिकेट का मैदान अंडाकार होता है और बीच में 22 गज लंबी पिच होती है।
  2. बल्ला और गेंद : क्रिकेट का बल्ला लकड़ी का बना होता है और गेंद चमड़े की होती है।
  3. विकेट : विकेट में तीन स्टंप और दो बेल्स जो आमतौर पर लकड़ी से बने होती हैं।
  4. अंपायर : प्रत्येक मैच में दो ऑन-फील्ड अंपायर और एक थर्ड अंपायर होता है।
  5. अन्य नियम : बॉलिंग, बैटिंग, रन, आउट, नो बॉल, वाइड बॉल, फील्डिंग पोजीशन आदि के स्पष्ट नियम होते हैं।
Cricket: खेल से जुनून तक का ऐतिहासिक सफर

क्रिकेट में कितने लोग होते है

क्रिकेट में प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं। यानी किसी भी अंतरराष्ट्रीय या पेशेवर क्रिकेट मैच में कुल 22 खिलाड़ी मैदान पर भाग लेते हैं (11-11 दोनों टीमों से)।

क्रिकेट की वैश्विक संस्थाएं और प्रतियोगिताएं

ICC (International Cricket Council) : यह क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था है। जिसका मुख्यालय दुबई में स्थित है। यह विश्व कप, टी20 विश्व कप, टेस्ट चैंपियनशिप आदि आयोजनों की जिम्मेदारी संभालती है।

Cricket: खेल से जुनून तक का ऐतिहासिक सफर

प्रमुख प्रतियोगिताएं

    • क्रिकेट विश्व कप (ODI)
    • T20 विश्व कप
    • एशिया कप
    • टेस्ट चैंपियनशिप
    • आईपीएल (Indian Premier League)
    • BBL, CPL, PSL जैसी फ्रेंचाइजी लीग्स
    Cricket: खेल से जुनून तक का ऐतिहासिक सफर

    भारत में क्रिकेट का इतिहास और योगदान

    1. शुरुआती दौर में भारत में क्रिकेट की शुरुआत ब्रिटिश काल में हुई। 1932 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला।
    2. 1983 में भारत ने कपिल देव की कप्तानी में पहला विश्व कप जीता।
    3. 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में पहला टी20 विश्व कप जीता।
    4. 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दूसरा वनडे विश्व कप जीता।

    प्रमुख भारतीय खिलाड़ी

    Cricket: खेल से जुनून तक का ऐतिहासिक सफर
    • सचिन तेंदुलकर (क्रिकेट के भगवान)
    • महेंद्र सिंह धोनी
    • विराट कोहली
    • रोहित शर्मा
    • कपिल देव
    • सौरव गांगुली
    • राहुल द्रविड़

    महिला क्रिकेट : भारत में महिला क्रिकेट की शुरुआत 1976 में हुई। जिसके बाद 2017 के महिला विश्व कप फाइनल में भारत का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। जिसमें हरमनप्रीत कौर, मिताली राज, स्मृति मंधाना जैसी खिलाड़ियों ने इसे नई पहचान दी।

    WPL (Women’s Premier League): 2023 में भारत में पहली महिला प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत हुई। इससे महिला क्रिकेट को नई दिशा और मंच मिला।

    Cricket: खेल से जुनून तक का ऐतिहासिक सफर

    क्रिकेट से होने वाली कमाई के मुख्य स्रोत हैं:

    • प्रायोजन और विज्ञापन (Sponsorship & Endorsement): बड़े ब्रांड खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये का अनुबंध देते हैं।
    • मैच फीस और बोनस: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को मैच के लिए अलग से भुगतान किया जाता है।
    • लीग कमाई (जैसे IPL): खिलाड़ियों को नीलामी में मोटी रकम मिलती है।
    • ब्रॉडकास्टिंग राइट्स: BCCI, ICC जैसी संस्थाएं टीवी प्रसारण अधिकार से अरबों रुपये कमाती हैं।
    • टिकट बिक्री और मर्चेंडाइज़िंग: स्टेडियम टिकट और फैन प्रोडक्ट्स से कमाई होती है।
    • सोशल मीडिया और यूट्यूब/इंस्टा रेवेन्यू: स्टार खिलाड़ी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से भी लाखों-करोड़ों कमाते हैं।

    https://en.wikipedia.org/wiki/Cricket

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *