घी खाएं और चेहरे पर लगाएं – झुर्रियां, दाग-धब्बे, ड्राई स्किन दूर भगाएं, जानें फायदे
Healthcare: भारत की परंपराओं में घी (Ghee) को हमेशा से अमृत समान माना गया है। हमारे दादी–नानी के नुस्खों में घी का इस्तेमाल न सिर्फ खाने में बल्कि त्वचा और स्वास्थ्य के लिए भी किया जाता रहा है। आज भी जब स्किन केयर के महंगे प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, तब भी नेचुरल उपायों में घी का महत्व कम नहीं हुआ है।

खासतौर पर रात को सोने से पहले चेहरे पर घी लगाने से चेहरे पर ऐसा निखार आता है, जिसे किसी महंगे फेस क्रीम या सीरम से पाना मुश्किल है। घी एक नेचुरल मॉइस्चराइज़र है और इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा की गहराई तक जाकर उसे हेल्दी और चमकदार बनाते हैं। आइए जानते हैं कि सोने से पहले चेहरे पर घी लगाने से कौन-कौन सी समस्याओं से छुटकारा मिलता है और इसे लगाने का सही तरीका क्या है।
Read More: गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा में जानें पूर्वजों की खोज के बारे में..
प्राचीन आयुर्वेद में घी का महत्व
आयुर्वेद में घी को “सत्व गुणों” से भरपूर माना गया है। यह शरीर को पोषण देने के साथ-साथ मन को भी शांत करता है। इसके साथ ही घी को अमृत कहा गया है, क्योंकि यह हर उम्र के व्यक्ति के लिए लाभकारी है। यह अग्नि (Digestive fire) को संतुलित करता है, जिससे पाचन अच्छा रहता है। वहीं आयुर्वेदिक ग्रंथों में इसका उल्लेख त्वचा रोगों और मानसिक शांति के लिए भी मिलता है।

सोने से पहले चेहरे पर घी लगाने के 6 बड़े फायदे
- ड्राई स्किन से छुटकारा
सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। चेहरे पर घी लगाने से यह समस्या दूर होती है। क्योंकि घी त्वचा को गहराई तक नमी पहुंचाकर उसे मुलायम और कोमल बनाता है। यह एक नेचुरल मॉइस्चराइज़र है, जो किसी भी महंगे लोशन से बेहतर काम करता है। इसलिए घी को रात को चेहरे पर हल्की मालिश के साथ लगाएं और सुबह गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
- झुर्रियों और फाइन लाइन्स में कमी
बढ़ती उम्र में स्किन पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स आना आम बात है। वहीं घी में एंटी-एजिंग गुण होता हैं। जो स्किन को टाइट करता है और उसकी इलास्टिसिटी बढ़ाता है।
वहीं इसके नियमित उपयोग से त्वचा जवां और हेल्दी दिखने लगती है। इसलिए घी में थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं, इससे स्किन पर और जल्दी असर होगा।
- पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से राहत
घी का इस्तेमाल स्किन की डलनेस और डार्क स्पॉट्स को कम करने में किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को रिपेयर करती है जिससे चेहरे की रंगत साफ और ब्राइट दिखने लगती है। इसलिए नींबू के रस में थोड़ा सा घी मिलाकर दाग-धब्बों पर लगाएं।

- नेचुरल ग्लो पाने का आसान तरीका
घी त्वचा को भीतर से पोषण देता है। यह स्किन में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिसका नतीजा – चेहरा चमकदार और हेल्दी दिखता है। इसलिए घी को रात को चेहरे पर हल्का सा लगाकर सोएं, सुबह चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग लगेगा। जलन और खुजली से राहत दिलाता है, थकान और तनाव कम करता है।
- होंठों की ड्राईनेस का इलाज
सर्दियों में होंठ फट जाते हैं और ड्राईनेस की समस्या हो जाती है। घी होंठों के लिए सबसे बेहतरीन नैचुरल बाम है इसके इस्तेमाल से होंठ मुलायम होते हैं और क्रैक्स खत्म हो जाते हैं। इसलिए सोने से पहले होंठों पर घी की पतली परत लगाएं।
Read More: गैस, कब्ज और एसिडिटी से पाना है निजात, तो रोजाना करें यह फॉलो
- डार्क सर्कल्स और आंखों की सूजन से राहत
आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स एक आम समस्या है। घी से मसाज करने पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे आंखों के आसपास की सूजन और काले घेरे धीरे-धीरे कम हो जाते हैं। इसलिए रात को सोने से पहले आंखों के नीचे हल्का सा घी लगाकर 2 मिनट मसाज करें।
घी खाने के फायदे

घी का सेवन करने से न सिर्फ शरीर को एनर्जी मिलती है, बल्कि कई बीमारियों से बचाव भी होता है।
पाचन में सुधार – घी में मौजूद फैटी एसिड्स पाचन को बेहतर बनाते हैं और कब्ज को दूर करते हैं।
त्वचा के लिए फायदेमंद – घी खाने से त्वचा हाइड्रेटेड और ग्लोइंग रहती है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है – घी में मौजूद विटामिन A, E और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।
हड्डियों को मजबूत बनाता है – घी में मौजूद विटामिन K2 कैल्शियम को हड्डियों तक पहुंचाने में मदद करता है।
हृदय स्वास्थ्य – सीमित मात्रा में घी का सेवन हृदय के लिए अच्छा माना जाता है।
घी का उपयोग कैसे करें?
खाने के लिए: दाल, चावल, रोटी या सब्जी में एक चम्मच घी डालें।
सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच घी लेना भी फायदेमंद है।
सावधानियां
- घी का सेवन और उपयोग सीमित मात्रा में ही करें।
- जिन लोगों को पेट की समस्या या मोटापे की शिकायत है, उन्हें ज्यादा घी नहीं खाना चाहिए।
- अगर आपको घी से एलर्जी है, तो इसका प्रयोग न करें।
- मछली और घी को एक साथ न खाएं, क्योंकि दोनों की तासीर अलग होती है।
घी के सकारात्मक प्रभाव

- ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत
- हड्डियों को मजबूत करना
- त्वचा को हेल्दी और चमकदार बनाना
- पाचन में सुधार
- शरीर की सूजन को कम करना
- अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा हमेशा हेल्दी और चमकदार रहे, तो आज से ही अपने ब्यूटी रूटीन में घी को शामिल करें।
घी के हानिकारक प्रभाव
- अधिक मात्रा में सेवन करने पर वजन बढ़ सकता है।
- पेट में गैस और अपच की समस्या हो सकती है।
- हेपेटाइटिस या लिवर से जुड़ी समस्या वाले लोगों को घी नहीं खाना चाहिए।