चुनावदेश दुनियाबिजनेस/नॉलेज

लोकसभा चुनाव 2024: BJP, SP, कांग्रेस, जानें कहां से कौन जीता, AAP का हुआ सफाया

Lok Sabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अब आ चुकें ऐसे में चुनाव के आएं इस नतीजे से किसी के तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा तो कहीं पर लोगों के होश उड़े हुए। बीजेपी के नेतृत्व वाला NDA और विपक्ष पार्टी का गठबंधन I.N.D.I.A के हुए सामने का परिणाम आज आ गया हैं। जिसमें बीजेपी ने बहुमत से जीत हासिल की हैं, वहीं यूपी में भी सपा और कांग्रेस ने अपने जीत का झंडा गाड़ दिया हैं।

बताते चले कि भारी मतों से मिली जीत के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी लोकसभा सीट पर दमदार जीत मिली, जिसके बाद पीएम मोदी ने संसदीय क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया है।

जनता से पीएम मोदी ने किया धन्यवाद

पीएम नरेंद्र मोदी जीत के बाद वाराणासी की जनता से कहा- ”बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से काशी के सम्मानित मतदाताओं ने लगातार तीसरी बार मुझे अपना सांसद चुना है। ये काशी के लाखों मतदाताओं के विश्वास की विजय है। मेरी काशी के परिवार के हर सदस्य को इस जीत के लिए हृदय से आभार, मेरा विश्वास है कि काशी की विकास यात्रा भविष्य में और तेज गति से आगे बढ़ेगी।”

बतादें कि चुनाव की मतगणना के बाद पीएम मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं को पीएम ने कहा- 21वीं सदी के भारत को आगे बढ़ना है तो भ्रष्टाचार पर तेज प्रहार करना होगा। उन्होंने आगे कहा- डिजिटल इंडिया और तकनीक ने भ्रष्टाचार के अनेक रास्ते बंद किए हैं, मगर यह भी सच है कि इसके खिलाफ लड़ाई दिनों-दिन कठिन हो रही है।

एनडीए को मिला बहुमत

आपको बतादें कि चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक अब तक कुल 507 सीटों पर नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिसमें NDA- 291 और INDIA गठबंधन 233 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी हैं। वहीं बात करें यूपी की 80 सीटों की तो सपा 36, बीजेपी 33 और कांग्रेस 7 सीटों से जीती हैं। वहीं दिल्ली से बीजेपी का 7 की 7 सीट में जीत का कमल खिला हैं।

बताते चले कि उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के परिणाम में टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, गढ़वाल बीजेपी के पक्ष में पांचों संसदीय सीट ने जीत दर्ज की। अब देखना यह है कि इस बार किसकी सरकार बनेगी।

सीट    जीते     हारेवोट का अंतर
बीकानेरअर्जुनराम मेघवाल, भाजपा,गोविंदराम मेघवाल, कांग्रेस55711
जयपुरमंजू शर्मा, भाजपा,प्रताप सिंह खाचरियावास, कांग्रेस   331767
अलवरभूपेंद्र यादव, भाजपा,ललित यादव, कांग्रेस    48282
अजमेरभागीरथ चौधरी, भाजपा,रामचंद्र चौधरी, कांग्रेस329991
पालीपीपी चौधरी, भाजपा,संगीता बेनीवाल, कांग्रेस244123
जालौरलुंबाराम चौधरी, भाजपा,वैभव गहलोत, कांग्रेस201543
उदयपुर   मन्नालाल रावत, भाजपा,  ताराचंद मीणा, कांग्रेस261608
राजसमंदमहिमा कुमारी, भाजपा, दामोदर गुर्जर, कांग्रेस392223
कोटाओम बिरला, भाजपा ,प्रहलाद गुंजल, कांग्रेस41974
जोधपुरगजेंद्र शेखावत, भाजपा ,करण सिंह, कांग्रेस115677

चित्तौड़

गढ़

सीपी जोशी, भाजपा ,उदयलाल आंजना, कांग्रेस389877
जयपुर ग्रामीणराव राजेंद्र सिंह, भाजपा ,अनिल चोपड़ा, कांग्रेस1615
झालावाड़-बारांदुष्यंत सिंह, भाजपा,उर्मिला जैन, कांग्रेस370989
भीलवाड़ादामोदर अग्रवाल, भाजपा,डॉ. सीपी जोशी, कांग्रेस354606

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के परिणाम

संसदीय सीटबीजेपी कांग्रेसवोट का अंतर  विजयी 
टिहरी  माला राज्यलक्ष्मी शाह  जोत सिंह गुनसेनाला 272493   बीजेपी 
नैनीताल   अजय भट्ट     प्रकाश जोशी  334548 बीजेपी
अल्मोड़ा अजय टम्टा  प्रदीप टम्टा    234097   बीजेपी 
हरिद्वारत्रिवेंद्र सिंह रावत      वीरेंद्र रावत     164056 बीजेपी 
गढ़वाल अनिल बलूनी गणेश गोदिया163503 बीजेपी 

यूपी की 80 सीटों पर एक नजर

पार्टी जीत
समाजवादी पार्टी 37
बीजेपी33
कांग्रेस06
आरएलडी02
आजाद समाज पार्टी01
अपना दल01

यूपी में कहां से कौन जीता

यूपी सीट – सपा से मिली जीत

  • कैराना – इकरा हसन
  • मुजफ्फर नगर -हरेंद्र सिंह मलिक
  • मुरादाबाद – रुचि वीरा
  • रामपुर – मोहिबुल्ला नदवी
  • संभल – जियाउर्रहमान बर्क
  • फिरोजाबाद- अक्षय यादव
  • मैनपुरी -डिंपल यादव
  • आंवला -नीरज मौर्य
  • खीरी – उत्कर्ष वर्मा
  • धौरहरा – आनंद भदौरिया
  • मोहनलाल गंज-आरके चौधरी
  • सुल्तानपुर – राम भुआल निषाद
  • प्रतापगढ़ – एसपी सिंह पटेल
  • इटावा – जितेंद्र कुमार दोहरे
  • कन्नौज -अखिलेश यादव
  • जालौन – नारायन दास अहीरवार
  • हमीरपुर -अजेंद्र सिंह लोधी
  • बांदा – कृष्णा पटेल
  • फतेहपुर -नरेश उत्तम पटेल
  • कौशांबी -पुष्पेंद्र सरोज
  • फैजाबाद- अवधेश प्रसाद
  • अंबेडकर नगर-लालजी वर्मा
  • श्रावस्ती – राम शिरोमणि वर्मा
  • बस्ती -राम प्रसाद चौधरी
  • संत कबीर नगर- पप्पू निषाद
  • लालगंज -दरोगा सरोज
  • आजमगढ़ -धर्मेंद्र यादव
  • घोसी – राजीव राय
  • बलिया -सनातन पांडेय
  • जौनपुर -बाबू सिंह कुशवाहा
  • मछली शहर- प्रिया सरोज
  • गाजीपुर – अफजाल अंसारी
  • चंदौली -वीरेंद्र सिंह
  • रॉबर्ट्सगंज – छोटेलाल
  • एटा – देवेश शाक्य
  • सालेमपुर- राम शंकर राजभर

यूपी की सीट- बीजेपी की जीत

  • वाराणसी- नरेंद्र मोदी
  • लखनऊ – राजनाथ सिंह
  • अमरोहा – कंवर सिंह तंवर
  • मेरठ – अरुण गोविल
  • गाजियाबाद -अतुल गर्ग
  • गौतमबुद्ध नगर – डॉ. महेश शर्मा
  • अलीगढ़ – सतीश कुमार गौतम
  • बुलंदशहर – डॉ. भोला सिंह
  • हाथरस – अनूप कुमार बाल्मीकि
  • मथुरा – हेमा मालिनी
  • आगरा – एसपी सिंह बघेल
  • फतेहपुर सीकरी- राजकुमार चाहर
  • बरेली – छत्रपाल सिंह गंगवारॉ
  • पीलीभीत – जितिन प्रसाद
  • शाहजहांपुर – अरुण कुमार सागर
  • हरदोई – जय प्रकाश
  • मिश्रिख – अशोक कुमार रावत
  • उन्नाव – साक्षी महाराज
  • फर्रुखाबाद – मुकेश राजपूत
  • कानपुर – रमेश अवस्थी
  • अकबरपुर- देवेंद्र सिंह उर्फ भोले सिंह
  • झांसी – अनुराग शर्मा
  • फूलपुर – प्रवीण पटेल
  • बहराइच – आनंद कुमार
  • कैसरगंज – करण भूषण सिंह
  • गोंडा – कीर्तिवर्द्धन सिंह
  • डुमरियागंज – जगदंबिका पाल
  • महाराजगंज- पंकज चौधरी
  • गोरखपुर -रवि किशन
  • कुशी नगर – विजय कुमार दुबे
  • देवरिया – शशांक मणि
  • बांसगांव -कमलेश पासवान
  • भदोही -डॉ. विनोद कुमार बिंद

यूपी की सीट – कांग्रेस की जीत

  • रायबरेली – राहुल गांधी
  • अमेठी -किशोरी लाल शर्मा
  • बाराबंकी -तनुज पुनिया
  • सीतापुर – राकेश राठौर
  • इलाहाबाद-उज्ज्वल रमन सिंह
  • सहारनपुर – इमरान मसूद
the voice of hind- लोकसभा चुनाव 2024: BJP,  SP,  कांग्रेस, जानें कहां से कौन जीता, AAP का हुआ सफाया

यूपी की सीट – रालोद की जीत

बिजनौर – चंदन चौहान
बागपत – राजकुमार सांगवान

यूपीकी सीट – अपना दल एस की जीत

मिर्जापुर – अनुप्रिया पटेल

यूपी की सीट – आजाद समाज पार्टी की जीत

नगीना – चंद्रशेखर आजाद

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *