महिला कांग्रेस का 41वां स्थापना दिवस: यूपी में नारी सम्मान समारोह हुई आयोजित
लखनऊ: भारत में महिलाओं के राजनीतिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 15 सितंबर 1984 को भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व0 श्रीमती इंदिरा गांधी जी द्वारा महिला कांग्रेस की स्थापान की गई थी।
Read More: विधानसभा चुनाव 2027: यूपी में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक! SIR अभियान से बदलेगा चुनावी गेम
महिला कांग्रेस का 41 वां स्थापना दिवस

आज महिला कांग्रेस के 41 वें स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी जी द्वारा ‘‘नारी सम्मान समारोह’’ का आयोजित किया गया। जिसमें लखनऊ पश्चिम विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी शहाना सिद्दीकी मुख्य अतिथि एवं सिद्धि, डॉ0 रिचा शर्मा एवं मेहताब जायसी जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Mamta Choudhary (@iMamtaChoudhary) September 15, 2025
आइए, हम सब मिलकर महिलाओं के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण के लिए अपने संकल्प को और मजबूत करें। pic.twitter.com/z4BvoBvoHP
कार्यक्रम से पहले महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी जी द्वारा महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर ‘‘महिला कांग्रेस का झण्डा फहराया गया एवं मिठाई वितरित की गई।
Read More: मां की डांट बनी मौत की वजह: 12 साल के बेटे ने लगाई फांसी, चीखती रह गई मां
तत्पश्चात महिला कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर लखनऊ पश्चिम विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी शहाना सिद्दीकी जो कि एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में 50 बच्चों को गोद लेकर उनकी पढ़ाई लिखाई का उत्तरदायित्व खुद संभाल रखा है। जिनका सम्मान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता चौधरी द्वारा उन्हें माला पहनाकर एवं शॉल भेंट कर किया गया। इसके साथ ही संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।
हर महिला की आवाज़ को बुलंद करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए @MahilaCongress पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
— Mamta Choudhary (@iMamtaChoudhary) September 15, 2025
हमारा संकल्प है कि समाज के हर तबके की महिलाओं की समस्याओं को सामने लाया जाए, उन्हें न्याय दिलाया जाए और उनके सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाए जाएँ।#MahilaCongressFoundationDay pic.twitter.com/MkERBYO0oM
यूपी सीएम पर कांग्रेस अध्यक्ष ममता ने साधा निशाना
‘‘महिला कांग्रेस स्थापना’’ अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी ने उपस्थित सभी महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा खोखले वादे किये जा रहे हैं जबकि प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ आपराधिक घटनायें घट रही हैं और उनकी एफआईआर तक दर्ज नहीं की जाती जो यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार महिलाओं की प्रति कितनी संवेदनशील है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह बयान कि यदि किसी चौराहे पर महिला के साथ अभद्रता होती है तो अगले चौराहे पर अपराधियों को यमराज मिलेंगे। महिला कांग्रेस जानना चाहती है कि यमराज कहां हैं?

पीड़ित महिला को न्याय दिलाएंगी कांग्रेस
ममता चौधरी ने कहा- देश की आधी आबादी कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। हमें उनकी आवाज बनकर उनके मुद्दों एवं समस्याओं को हल कराने के लिए संघर्ष करना होगा। आज महिला कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर हम महिला कांग्रेस की महिलाएं संकल्प लेते हैं कि प्रदेश भर में जहां कहीं भी महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं घटेगी हम पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे।
Read More: ज्योतिष ज्ञान में सीखें ज्योतिष: कुंडली में देखे ग्रहों का पावर क्या है और उसका लाभ

महिला कांग्रेस स्थापना दिवस मौजूद कार्यकर्ता
आज महिला कांग्रेस स्थापना दिवस के असवर पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्यजोन की उपाध्यक्ष सुशीला शर्मा, शीला मिश्रा, विभा त्रिपाठी, डॉ0 रिचा शर्मा, सिद्धीश्री, दुर्गा चौबे, सुमन प्रजापति, मेहताब जायसी, माया चौबे, बबिता श्रीवास्तव, पुष्पा दुबे, कमलेश सिंह, प्रेमलता दुबे, मीना वर्मा, मधु रावत, जीनत परवीन सहित भारी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रही।