लखनऊ: त्योहारों से पहले नगर निगम का बड़ा अभियान, शुरू हुई विशेष स्वच्छता और व्यवस्था मुहिम
लखनऊ: नगर आयुक्त गौरव कुमार की देखरेख में विशेष स्वच्छता और व्यवस्था मुहिम शुरू हुई। राजधानी में आगामी नवरात्रि, दशहरा और रामलीला जैसे बड़े पर्वों को देखते हुए नगर निगम ने वृहद स्वच्छता और व्यवस्था अभियान का आगाज़ कर दिया है।
Read More: लखनऊ: नगर निगम जोन-8 और जोन-4 में मंदिरों की विशेष सफाई अभियान
🛕 स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पूरे लखनऊ में विशेष सफाई अभियान!
— Lucknow Municipal Corporation (@LMC_Lucknow) September 21, 2025
महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के नेतृत्व में हनुमान सेतु मंदिर क्षेत्र से शुभारंभ।
मंदिर, रामलीला स्थल, दुर्गा पूजा पंडाल, पार्क और घाट – सभी जगहों की सफाई, नालियों की सफाई, फॉगिंग और गड्ढा भराई सुनिश्चित की गई।… pic.twitter.com/ajB5iNtC7F
नगर आयुक्त गौरव कुमार के नेतृत्व और महापौर सुषमा खर्कवाल की मौजूदगी में इस अभियान की शुरुआत रविवार को हनुमान सेतु मंदिर क्षेत्र से की गई। इस अवसर पर नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्वों के दौरान स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
🕉️ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 🕉️
— Lucknow Municipal Corporation (@LMC_Lucknow) September 21, 2025
नवरात्रि एवं दशहरा की तैयारियों के तहत लखनऊ नगर निगम द्वारा शहरभर में विशेष स्वच्छता व व्यवस्था अभियान संचालित किया जा रहा है।
आज हनुमान सेतु मंदिर से इस अभियान का शुभारंभ माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी एवं नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार… pic.twitter.com/4YANhtDoWV
110 वार्डों में हो सफल हो अभियान
नगर आयुक्त ने कहा कि नवरात्रि और दशहरा पर लाखों लोग मंदिरों, पूजा पंडालों और रामलीला स्थलों पर जुटते हैं। ऐसे में नालों की सफाई, जलनिकासी, प्रकाश व्यवस्था और कूड़ा प्रबंधन समयबद्ध तरीके से होना जरूरी है। उन्होंने सभी जोनल अधिकारियों, अपर नगर आयुक्तों और विभागीय अभियंताओं को आदेशित किया कि 110 वार्डों में पार्षदों की मदद से अभियान को सफल बनाया जाए।
स्वच्छता ही सेवा 2025
— Lucknow Municipal Corporation (@LMC_Lucknow) September 21, 2025
लखनऊ नगर निगम द्वारा शहरभर में विशेष स्वच्छता व व्यवस्था अभियान संचालित किया जा रहा है।⁰आज चंद्रिका देवी मंदिर, बंगाल बाजार से इस अभियान का शुभारंभ माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी एवं अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार… pic.twitter.com/VIuYjlZU6g
अभियान के तहत प्रमुख मंदिरों, पार्कों और गोमती नदी घाटों पर विशेष सफाई कराई जा रही है। कूड़ा संग्रहण के साथ-साथ नालियों की सफाई, एंटी लार्वा ट्रीटमेंट और फॉगिंग कार्य भी प्राथमिकता पर होंगे। वहीं, प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर सभी खराब प्रकाश बिंदुओं को सुधारने का लक्ष्य रखा गया है।
Read More: NextGenGST सुधार कल से लागू ,प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक कदम: CAIT
टोल-फ्री नंबर 1533 पर कर सकते है सम्पर्क
नगर निगम ने आयोजन स्थलों पर पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति और आवश्यकता पड़ने पर टैंकर उपलब्ध कराने का भी प्रावधान किया है। साथ ही, उद्यान विभाग को प्रमुख मार्गों पर झाड़ियों और सूखी टहनियों की छंटाई करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यातायात बाधित न हो। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा – “शहर की स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को त्योहारों के दौरान सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
लखनऊ नगर निगम के तहत चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान में शहरभर में सफाई, कूड़ा निस्तारण और नालियों की सफाई के साथ नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आइए, हम सब मिलकर स्वच्छ लखनऊ का सपना साकार करें।#LucknowNagarNigam #SwachhataHiSeva2025 #CleanLucknow… pic.twitter.com/7Czf1P6lKX
— Lucknow Municipal Corporation (@LMC_Lucknow) September 21, 2025
हमारा लक्ष्य है कि लखनऊ वासी नवरात्र और दशहरा को पूरी सुविधा और साफ-सुथरे वातावरण में मना सकें।” नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी शिकायत की स्थिति में वॉर रूम अथवा टोल-फ्री नंबर 1533 पर संपर्क करें।