ओडिशा विकास यात्रा: मोदी बोले- भाजपा सरकार आने के बाद तेज़ हुई प्रगति
झारसुगुड़ा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में 60 हज़ार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की शुरुआत करते हुए कहा है कि जब से राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनी है राज्य में विकास की रफ्तार बढ़ी है और यह प्रगति की राह पर तेज गति से आगे बढ़ने लगा है।
ओडिशा विकास यात्रा
हमारा संकल्प है कि चिप से लेकर शिप तक, भारत हर चीज में आत्मनिर्भर हो। इसमें हमारे ओडिशा का सामर्थ्य बहुत काम आने वाला है। pic.twitter.com/xjIFJUD1GO
— Narendra Modi (@narendramodi) September 27, 2025
पीएम मोदी ने ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के बाद अपनी छठी यात्रा के दौरान झारसुगुड़ा में शनिवार को विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ओडिशा में जब से भाजपा की सरकार आई है तब से राज्य ने विकास की रफ्तार पकड़ी है और राज्य में विकास की अनेक परियोजनाएं चल रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों की सेवा करना और गरीबों दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को सशक्त बनाना है उनका कहना था कि जब यह गरीबों को पक्का घर मिलता है तो उसकी भावी पीढ़ियां भी मजबूत हो जाती है और अब तक देश में चार करोड लोगों को पक्के घर मिल चुके हैं और ओड़िशा में हजारों नए पक्के घर बनाने की योजना चल रही है।
Read More: मेक इन इंडिया अभियान पर मोदी बोले- ‘चिप से जहाज तक’ स्वदेशी निर्माण का प्लान
गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज के अपने भाई-बहनों को मूल सुविधाएं देने के लिए हम समर्पित होकर काम कर रहे हैं। इसी दिशा में डबल इंजन सरकार ओडिशा में भी इनके लिए पक्के घर का सपना साकार करने में जुटी है। pic.twitter.com/H0d3PLKF3N
— Narendra Modi (@narendramodi) September 27, 2025
प्रधानमंत्री ने कहा ओडिशा की सामर्थ्य और यहां के लोगों की प्रतिभा पर उन्हें हमेशा विश्वास रहा है। प्रकृति ने ओडिशा को बहुत कुछ दिया है और इसका लाभ अब यहां के लोगों को मिलेगा और उन्हें उन्नत किया जाएगा। केंद्र सरकार ओडिशा में लगातार परियोजनाएं ला रही है और अब सेमीकंडक्टर की परियोजना यहां लगाई जा रही है। मोदी ने कहा- जो छोटी चीज, फ्रिज, कंप्यूटर, मोबाइल आदि पर इस्तेमाल होती है उसके लिए चिप को बनाने का काम अब ओडिशा में होगा। किसी ने सोचा नहीं था कि असम, ओडिशा सेमीकंडक्टर का पार्क बन रहा है और इसके संयंत्र लगाए जा रहे।

लाखों नौजवानों को मिलेगा रोजगार
पीएम मोदी ने कहा- देश का हर नागरिक आत्मनिर्भरता चाहता है। देश हर स्तर पर अब आत्मनिर्भर होना चाहता है और इसके लिए देश में उद्योगों तथा प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में बड़े-बड़े जहाज बनाने के लिए 70000 करोड़ की परियोजनाएं तैयार की है और विनिर्माण क्षेत्र को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इन सब परियोजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ देश की युवाओं को होगा और लाखों नौजवानों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
आज ओडिशा के झारसुगुड़ा से BSNL के स्वदेशी 4G नेटवर्क का शुभारंभ होना एक ऐतिहासिक कदम है। इसके टावर से देश के दूरदराज के क्षेत्रों, विशेषकर आदिवासी और सीमावर्ती इलाकों में कनेक्टिविटी की एक नई क्रांति आने वाली है। pic.twitter.com/xbJhEizUza
— Narendra Modi (@narendramodi) September 27, 2025
उन्होंने कहा कि जब देश में 2जी, 3जी, 4जी परियोजनाएं शुरू हुई थी उस समय भारत बहुत पीछे रह गया था। उन्होंने कहा कि हमें दूसरों पर ही निर्भर रहना पड़ता था इसलिए हमारी सरकार ने स्वदेशी 4जी टेक्नोलॉजी विकसित की है और इस इतिहास को रचने वाले देश की प्रतिभाशाली युवाओं को वह बधाई देते हैं। उनका कहना था कि भारत अब दुनिया के उन पांच देश में शामिल हो गया है जिनके पास स्वदेशी 4 जी टेक्नोलॉजी है। भारत अब इस तकनीकी में अब हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनका कहना था कि जो टावर 4 जी के लगाए जा रहे हैं वह देश के ग्रामीण जीवन में नई क्रांति लाने वाले होंगे। जिन गांवों में इंटरनेट सुविधा नहीं थी वहां अब यह सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी और असंख्य ग्रामीण इसका लाभ उठा सकेंगे।
Read More: ECI ने लॉन्च किया e-Sign फीचर: अब वोटर लिस्ट में डिलीशन-करेक्शन होगा और भी सुरक्षित
ओडिशा में अंत्योदय गृह योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपकर बहुत संतोष की अनुभूति हुई है। pic.twitter.com/hICAstpQdo
— Narendra Modi (@narendramodi) September 27, 2025
कांग्रेस देश को लूट रही थी
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा – देश के हर नागरिक तक सुविधा पहुंचाने के लिए रिकॉर्ड खर्च किया जा रहा है जबकि पहले कांग्रेस देश को लूटने में लगी रहती थी। उनकी सरकार ने 2014 के बाद से देश को लूट तंत्र से बाहर निकलने का काम किया है। उनका कहना था कि कांग्रेस सरकार में अगर एक लाख का लाभ मिलता तो 25000 टैक्स देना पड़ता था लेकिन अब 12 लाख रुपए तक की आयकर में छूट दी गई है। उनका कहना था कि किसानों के लिए भी जीएसटी से टैक्स राहत दी गई है और अब 40000 बचत किस को एक ट्रैक्टर पर हो रही है जबकि कांग्रेस के जमाने में 80000 रुपए उसे टैक्स में देने पड़ते थे।
आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए स्किल्ड युवाओं की कमी ना रहे, इस दिशा में ‘मेरिट’ बहुत काम आने वाली है। इस स्कीम से ओडिशा सहित देशभर के हमारे नौजवान साथियों को अपने ही शहर में ढेरों अवसर मिलेंगे। pic.twitter.com/jqxhpFdXsC
— Narendra Modi (@narendramodi) September 27, 2025
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने जब आयुष्मान योजना शुरू की तो उसका सबसे ज्यादा लाभ माता और बहनों को हुआ है। उनका कहना था कि सरकार ने स्वस्थ नारी अभियान चलाया है और इसकी तहत तीन लाख से ज्यादा महिलाएं अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवा चुकी है और यहां भी मौजूद सभी मां बहनों को अपने स्वास्थ्य की जांच करानी चाहिए।

जीएसटी सुधार से दाम होगा कम
प्रधानमंत्री ने जीएसटी सुधारों का भी जिक्र किया और कहा के यह 22 सितंबर से शुरू हो गयी है नई जीएसटी से लोगों को जरूरत की वस्तुएं कम दाम पर मिल रही है। उन्होंने कहा कि जब सीमेंट के दाम पर कर कम हुए हैं तो हिमाचल में कांग्रेस की सरकार ने दूसरे कर लगाकर सीमेंट के दम नहीं घटाएं और लोगों को लूटने का अपना काम नहीं छोड़ा और वह लूट मचा रही है इसलिए कांग्रेस ही नहीं उसके सहयोगी राजनीतिक दलों से भी बचकर रहने की जरूरत है।
GST के नए स्वरूप से हमारे किसानों, माताओं-बहनों और आदिवासी समुदाय सहित हर देशवासी को कितना फायदा है, इसे इन उदाहरणों से समझा जा सकता है… pic.twitter.com/Or7EA7Ta8y
— Narendra Modi (@narendramodi) September 27, 2025
Read More: दिवाली से पहले यूपी सीएम ने दिया विधायकों और छात्रों को बड़ा तोहफा
प्रधानमंत्री ने इस दौरान अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और दूरसंचार, रेलवे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य कौशल तथा विकास से जुड़ी दूसरे चरण की परियोजनाओं की शुरुआत कर आठ आईआईटी विस्तार परिसरों की आधारशिला भी रखी। इसमें 11000 करोड़ की लागत करीब 11000 छात्रों के लिए शिक्षा की अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने दूर दराज की गांव को जोड़ने के लिए 37000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बीएसएनएल की स्वदेशी तकनीकी से निर्मित 4 जी नेटवर्क का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर राज्य की राज्यपाल हरि बाबू तथा राज्य की मुख्यमंत्री मोहन चन्द्र माझी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।