अखिलेश-आजम की भावुक मुलाकात से बढ़ी सियासी चुनावी हलचल
Akhilesh Yadav Meet Azam Khan: समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज रामपुर आजम खान से मिलने के लिए पहुंचे जहां आजम खान ने खुद अखिलेश यादव का स्वागत किया। बतादें कि अखिलेश यादव का हेलिकॉप्टर जौहर यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पर उतरा। जहां दोनों नेता एक दूसरे से मिलकर भावुक हो गए।
Read More: हरिओम वाल्मीकि न्याय के लिए कांग्रेस का कैंडल मार्च
अखिलेश- आजम मिले गले
Uttar Pradesh: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav has left his residence in Lucknow and is en route to Bareilly pic.twitter.com/9J0pVqDpS2
— IANS (@ians_india) October 8, 2025
बताते चले कि आजम खान की रिहाई के 15 दिन के बाद सपा के दोनों नेता पहली बार एक- दूसरे से मिले। रामपुर पहुंचे अखिलेश यादव से मिलने के दौरान आजम खान भावुक नजर आए उन्होंने अखिलेश यादव से हाथ मिलाया और गले लगाया। मिली जानकारी की मानें तो इससे पहले आजम खान ने एक अपील की थी सिर्फ अखिलेश उनके घर आएं।

2027 विधानसभा चुनाव की हो सकती है तैयारी
Lucknow, Uttar Pradesh: On Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav's visit, Samajwadi Party spokesperson Fakhrul Hasan Chaand says, "Today, Akhilesh Yadav will visit Bareilly, where he will meet leaders of the Samajwadi Party at the airport. After that, he will depart for Rampur.… pic.twitter.com/sQx2biRJMZ
— IANS (@ians_india) October 8, 2025
गौरतलब है, जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद आजम खान और अखिलेश यादव की यह पहली मुलाकात है, माना जा रहा है कि आजम खान को कुछ मुद्दों पर अखिलेश यादव से नाराजगी है। वहीं इस मुलाकात के साथ ही अखिलेश आजम की नाराजगी को दूर करेंगे। बताते चले इसी मुद्दों के चलते आजम ने अखिलेश से अकेले मिलने की शर्त रखी थी। वहीं कयास यह भी लगाया जा रहा है कि इस मुलाकात से आजम की नाराजगी दूर होगी साथ ही अखिलेश आजम की यह मुलाक़ात को 2027 के विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
Rampur, Uttar Pradesh: SP chief Akhilesh Yadav met SP leader Azam Khan at his Rampur residence pic.twitter.com/PmoROLxYrp
— IANS (@ians_india) October 8, 2025
सांसद अवधेश ने आजम को लेकर दिया बयान
वहीं इस मुलाकात पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा- “आजम खान पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और भारतीय जनता पार्टी सरकार ने उन पर बेबुनियाद और गलत आरोपों के आधार पर कई झूठे मुकदमे दर्ज किए, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें लगभग 23-24 महीने जेल में रहना पड़ा। उनका उत्पीड़न भाजपा सरकार द्वारा किया गया…”
Read More: मौलाना मुफ़्ती का वार: अखिलेश यादव शांति नहीं, अशांति की चिंगारी भड़का रहे!
Ayodhya Uttar Pradesh: SP MP Awadhesh Prasad says, "Azam Khan is a senior leader of the party, and the Bharatiya Janata Party government falsely filed numerous cases against him based on baseless and wrongful allegations, resulting in him being imprisoned for nearly 23 months.… pic.twitter.com/0CNdlj78io
— IANS (@ians_india) October 8, 2025
आजम खान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी में उनका हमेशा सम्मान रहा है, चाहे वह नेताजी का कार्यकाल रहा हो या राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का। आज अखिलेश यादव आजम खान से मिलने जा रहे हैं, भाजपा ने परेशान करने की नीयत से उनपर झूठे, निराधार, फर्जी मुकदमे गढ़े। लेकिन हमारे नेता का कहना है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही ये सारे फर्जी मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे।’