SIR मॉडल, BLO की मौत पर संजय सिंह का बड़ा हमला
- रोज़गार और सामाजिक न्याय की लड़ाई अब पूरे यूपी में, 8 चरणों में होगी पदयात्रा- संजय सिंह
- 25 से 29 दिसंबर तक रामपुर से अमरोहा जाएगी अगली पदयात्रा- संजय सिंह
- 75000 40004 पर मिस्डकॉल देकर रामपुर से अमरोहा की पदयात्रा से जुड़िए- संजय सिंह
- एसआईआर एक बहुत बड़ा चुनावी घोटाला है, आने वाले सत्र में आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ेगी – संजय सिंह
- जब चुनाव डेढ़ साल के बाद, तो सरकार को एक ही महीने में सारा एसआईआर क्यों चाहिए – संजय सिंह
- 17 मौतें, 563 को नोटिस और सरकार खामोश—यह चुनाव सुधार नहीं, चुनाव सफाया है- संजय सिंह
- बीएलओ मरते जाएँ, पर मोदी जी का एजेंडा पूरा होना चाहिए—मुख्य चुनाव आयुक्त जवाब दें- संजय सिंह
- 17 बीएलओ की मौत पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए – संजय सिंह
- जब चुनाव डेढ़ साल बाद होने हैं तो सरकार को एक ही महीने में पूरा एसआईआर क्यों चाहिए?-संजय सिंह
- पेपर लीक से लेकर एसआईआर तक—युवाओं और गरीबों पर दोहरा हमला कर रही है भाजपा सरकार-संजय सिंह
- एसआईआर की आड़ में वोटर लिस्ट से जनता का सफाया, यह लोकतंत्र पर प्रहार है: संजय सिंह
- उत्तर प्रदेश में चल रहा है ‘SIR घोटाला मॉडल’, जनता सावधान रहे- संजय सिंह
रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो आंदोलन की पहली पदयात्रा सफलतापूर्वक संपन्न‼️
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) November 25, 2025
आम आदमी पार्टी का यह अभियान सिर्फ 13 दिन की यात्रा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के युवाओं, किसानों, और हर वंचित वर्ग की आवाज है।
उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय जैसे असली मुद्दों पर बात क्यों नहीं… pic.twitter.com/yJGlSZUudD
लखनऊ: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए कहा कि “रोज़गार दो–सामाजिक न्याय दो” अभियान का अभी समापन नहीं बल्कि आरम्भ हुआ है। अब यह पदयात्रा पूरे उत्तर प्रदेश में आठ चरणों में चलेगी।
Read More: संजय सिंह की पदयात्रा में मांग- रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो
प्रदेश कार्यालय लखनऊ से सांसद @SanjayAzadSln जी की महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता 👇 pic.twitter.com/0TDEgBXWTG
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) November 25, 2025
पहला चरण 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक रामपुर, मुरादाबाद और अमरोहा जिलों में निकाला जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि जो लोग पिछली यात्रा में शामिल नहीं हो पाए, वे इस यात्रा से जुड़ें और मिस्ड कॉल नंबर 75000 40004 पर कॉल कर अपना पंजीकरण कराएं। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही और एसआईआर जैसे चुनावी घोटालों के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी रहेगी और संसद के शीतकालीन सत्र में आम आदमी पार्टी इसे पूरी ताकत से उठाएगी।
"रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो" पदयात्रा के दौरान सांसद @SanjayAzadSln जी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित किया 👇
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) November 25, 2025
"फैज़ अहमद फैज़ की स्मृति में कार्यक्रम रोकने का मतलब है कि विश्वविद्यालय प्रशासन पाकिस्तान की तानाशाही का समर्थक है।
हम छात्रों के हर मुद्दे के साथ… pic.twitter.com/aDGczJmkCK
SIR घोटाला मॉडल
एसआईआर को देश का सबसे बड़ा चुनावी घोटाला बताते हुए आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश और कई राज्यों में एसआईआर के नाम पर 17 बीएलओ की जान जा चुकी है, 563 लोगों को नोटिस भेजे गए, 181 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नौकरी खत्म कर दी गई और हजारों परिवार भय और उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब चुनाव डेढ़ साल बाद होने हैं तो सरकार को एक ही महीने में पूरा एसआईआर क्यों चाहिए? क्या यह चुनाव सुधार है या विपक्ष और वंचित समाज को वोटर लिस्ट से साफ करने की सुनियोजित साजिश? संजय सिंह ने कहा कि बेरोजगारी, पेपर लीक, सामाजिक न्याय पर सरकार जानबूझकर चुप है और नकली मुद्दों के जरिए जनता को भ्रमित करना चाहती है।
जनता सावधान रहे- संजय सिंह
Day 13 – संगम की मिट्टी में एक नया संकल्प‼️
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) November 25, 2025
“रोज़गार दो–सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा प्रयागराज में अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँची, लेकिन जनता का जोश बता रहा था—यह अंत नहीं, एक बड़ी शुरुआत है।
संगम तट पर गूंजते नारे, सड़कों पर उमड़े हजारों कदम और युवाओं की अनगिनत उम्मीदें सब मिलकर एक… pic.twitter.com/rQkuKYYa8m
संजय सिंह ने 13 दिनों तक चली “रोज़गार दो–सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा का विवरण देते हुए बताया कि यह यात्रा छात्रों, नौजवानों, मनरेगा मजदूरों, बुनकरों, आशा बहुओं, वितरित शिक्षकों, रोजगार सेवकों तथा समाज के हर तबके से मिले व्यापक समर्थन के कारण एक बड़े जनआंदोलन में बदल गई।
Read More: सुल्तानपुर में संजय सिंह की पदयात्रा पर उमड़ा जनसैलाब
प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा मिला अभूतपूर्व समर्थन, जगह-जगह जनता का स्वागत और हजारों लोगों की सक्रिय भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि बेरोजगारी और सामाजिक न्याय आज उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी चिंताएं बन चुकी हैं। संजय सिंह ने कहा कि जब सरकार स्कूलों को बंद होने दे, अस्पतालों में मोमबत्ती की रोशनी में ऑपरेशन हों और पेपर लीक पर आवाज उठाने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज हो—तब जनता के असली मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरना ही लोकतांत्रिक कर्तव्य बन जाता है।
17 बीएलओ की मौत पर मुकदमा हो
BJP अपने चुनावी घोटाले के चक्कर में BLO की जान ले रही है।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) November 25, 2025
देश में अब तक 18 BLO की जान जा चुकी है।
मोदी के हितों की रक्षा के लिए कितना गिरोगे अज्ञानेश कुमार?
अज्ञानेश कुमार पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो। https://t.co/oUI2xIgXZ4
एसआईआर प्रकरण पर हमला बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक लाखों वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं। बिहार में 80 लाख नाम हटाए गए, एक ही विधानसभा में 50–60 हजार वोट काटे जा रहे हैं। यहां तक कि रिटायर्ड आईएएस विद्यासागर और उनकी पत्नी का नाम भी काट दिया गया—क्या इसका मतलब है कि वे भी ‘घुसपैठिए’ हैं?
Read More: PM मोदी ने अयोध्या राम मंदिर शिखर पर फहराया पवित्र धर्म ध्वज
उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त अज्ञानेश कुमार भाजपा सरकार के एजेंडा को पूरा करने में इतनी तेजी दिखा रहे हैं कि सरकारी कर्मचारी आत्महत्या तक करने लगे हैं। यह प्रशासनिक नहीं, राजनीतिक निर्देश है—और इसके लिए चुनाव आयोग सीधा जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि 17 बीएलओ की मौत पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
