Holiday 2026 Calendar: पूरे साल की छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहाँ देखें
Holiday 2026 Calendar: साल 2025 का आखिरी महीना चल रहा है दिसंबर में 27 दिसंबर को इस साल की आखिरी छुट्टी है, इसके पहले 2026 का छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो गया है। इस कैलेंडर के हिसाब से यूपी में साल 2026 में छुट्टियां जारी की जाएगी। जानकारी के लिए बतादें कि इस साल भी 24 दिन सार्वजनिक अवकाश मिलेगा। जबकि 31 दिन निर्बंधित अवकाश में रखे गए हैं।
Read More: यूपी में अवैध घुसपैठियों पर सख्ती: थ्री-लेयर चेकिंग शुरू

2026 कैलेंडर के अवकाशों की सूची
बताते चले कि सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष चौहान की ओर से जारी 2026 कैलेंडर में यह भी सूचित किया गया है कि कार्यकारी आदेशों के अंतर्गत अवकाशों की सूची में पांच जनवरी को घोषित गुरु गोविंद सिंह जयंती को विलोपित किया जाता है। यह तिथि के अनुसार अब 27 दिसंबर 2025 को होगी। बता दें कि यह अवकाश निर्बंधित अवकाशों की श्रेणी में आता है।
उत्तर प्रदेश में साल 2026 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो गया है। इस साल 24 सार्वजनिक छुट्टी होगी, जबकि 31 वैकल्पिक अवकाश (निर्बंधित छुट्टियां) शामिल हैं। सार्वजनिक छुट्टियों में 6 शुक्रवार और तीन सोमवार को पड़ रही हैं। इतना ही नहीं इस बार 9 बार ऐसा मौका आएगा, जब कर्मचारियों को लगातार तीन दिनों की छुट्टी मिलेगी।

जनवरी से दिसंबर तक घोषित सार्वजनिक अवकाश
जारी सूची (लिस्ट नीचे दी गई है) के अनुसार, तीन जनवरी शनिवार को हजरत अली का जन्म दिवस पहला सार्वजनिक अवकाश होगा। 26 जनवरी सोमवार को गणतंत्र दिवस, 15 फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि, दो मार्च सोमवार को होलिका दहन, चार मार्च बुधवार को होली, 21 मार्च शनिवार को ईद-उल-फितर, 26 मार्च गुरुवार को राम नवमी और 31 मार्च मंगलवार को महावीर जयंती रहेगी।

तीन अप्रैल शुक्रवार को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल मंगलवार को डा. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस, एक मई शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा, 27 मई बुधवार को बकरीद, 26 जून गुरुवार को मोहर्रम, 15 अगस्त शनिवार को स्वतंत्रता दिवस, 26 अगस्त बुधवार को ईद-ए-मिलाद, 28 अगस्त शुक्रवार को रक्षा बंधन, चार सितंबर शुक्रवार को जन्माष्टमी, दो अक्टूबर शुक्रवार को गांधी जयंती, 20 अक्टूबर मंगलवार को दशहरा/विजयदशमी, आठ नवंबर रविवार को दीपावली, नौ नवंबर सोमवार को गोवर्धन पूजा, 11 नवंबर बुधवार को भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती, 24 नवंबर मंगलवार को गुरु नानक जयंती और 25 दिसंबर शुक्रवार को क्रिसमस-डे सार्वजनिक अवकाश होंगे।
Read More: PM Modi की अपील: संसद को हार-जीत का अखाड़ा न बनने दें
साल 2026 में होने वाली 24 सार्वजनिक छुट्टी

- 3 जनवरी – हजरत अली का जन्म दिवस
- 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस
- 15 फरवरी – महाशिवरात्रि
- 2 मार्च – होलिका दहन
- 4 मार्च – होली (रंग खेलने वाली)
- 21 मार्च – ईद उल फितर
- 26 मार्च – राम नवमी
- 31 मार्च – महावीर जयंती
- 3 अप्रैल – गुड फ्राइडे
- 14 अप्रैल – डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस
- 1 मई – बुद्ध पूर्णिमा
- 27 मई – बकरीद
- 26 जून – मोहर्रम
- 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
- 26 अगस्त – बारावफात
- 28 अगस्त – रक्षा बंधन
- 4 सितंबर – जन्माष्टमी
- 2 अक्टूबर – महात्मा गांधी जयंती
- 20 अक्तूबर – दशहरा, महानवमी/ विजयदशमी
- 8 नवंबर – दीपावली
- 9 नवंबर – गोवर्धन पूजा
- 11 नवंबर – भैयादूज- चित्रगुप्त जयंती
- 24 नवंबर – गुरुनानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा
- 25 दिसंबर – क्रिसमस-डे

साल 2026 में 31 वैकल्पिक छुट्टियां
- 1 जनवरी – नव वर्ष दिवस
- 14 जनवरी – मकर संक्रांति
- 23 जनवरी – बसंत पंचमी
- 24 जनवरी – कर्पूरी ठाकुर जन्म दिवस
- 1 फरवरी – संत रविदास जयंती
- 4 फरवरी – शबे बारात
- 5 मार्च – होली
- 13 मार्च – जमात-उल-विदा (अलविदा)/रमजान का अंतिम शुक्रवार
- 19 मार्च – चेटी चंद
- 22 मार्च – ईद-उल-फितर
- 4 अप्रैल – ईस्टर सैटरडे
- 5 अप्रैल – महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज गुह्य जयंती
- 6 अप्रैल – ईस्टर मंडे
- 17 अप्रैल – चंद्रशेखर जयंती
- 19 अप्रैल – परशुराम जयंती
- 9 मई – लोक नायक महाराणा प्रताप जयंती
- 28 मई – बकरीद
- 25 जून – मोहर्रम
- 4 अगस्त – चेहल्लुम
- 17 सितंबर – विश्वकर्मा पूजा
- 28 सितंबर – अनंत चतुर्दशी
- 11 अक्तूबर – महाराजा अग्रसेन जयंती
- 19 अक्तूबर – दशहरा (महाष्टमी)
- 26 अक्तूबर – महर्षि वाल्मीकि जयंती
- 31 अक्तूबर – सरदार वल्लभ भाई पटेल व आचार्य नरेंद्र देव जयंती
- 8 नवंबर – नरक चतुर्दशी
- 19 नवंबर – छठ पूजा पर्व
- 16 नवंबर – वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस
- 16 दिसंबर – हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज का उर्स
- 23 दिसंबर – चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस
- 24 दिसंबर – क्रिसमस
