गरीबों पर भाजपा मेयर कर रही अन्याय- संजय सिंह
- गरीबों पर भाजपा मेयर का अन्याय: सफाईकर्मियों को ‘बांग्लादेशी’ कहकर उजाड़ने की कोशिश_ संजय सिंह
- आप प्रतिनिधिमंडल पहुँचा बहादुरपुर बस्ती, कहा — इंसानियत के नाम पर यह घटना शर्मनाक
- आप सांसद संजय सिंह ने फ़ोन पर बात कर सफाईकर्मियों को दिया आश्वासन— गरीबों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी आप
- गरीबों को ‘विदेशी’ बताना भाजपा की अमानवीय सोच, आप गरीब, वंचित शोषित के साथ : संजय सिंह
- भाजपा गरीबों और वंचित समाज के साथ कर रही है दोयम दर्जे का बर्ताव: संजय सिंह
- भाजपा गरीबों के माथे पर ‘विदेशी’ का ठप्पा लगाकर नफ़रत की राजनीति कर रही है: विनय पटेल(अयोध्या प्रांत अध्यक्ष, आप यूपी)
- गरीबों को बेघर कर सत्ता की राजनीति नहीं चलेगी: विनय पटेल
- मेहनतकशों को ‘विदेशी’ बताना भाजपा की शर्मनाक मानसिकता: विनय पटेल
- सड़क से लेकर सदन तक अन्याय के खिलाफ आम आदमी पार्टी लड़ेगी: विनय पटेल

उत्तर प्रदेश: लखनऊ के शंकरपुरवा वार्ड स्थित बहादुरपुर बस्ती इलाके में रहने वाले असम मूल के गरीब सफाई कर्मियों के साथ घटी शर्मनाक घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। गुरुवार को लखनऊ की भाजपा मेयर ने इस बस्ती का दौरा कर वहाँ रह रहे मेहनतकश परिवारों को “बांग्लादेशी” और “रोहिंग्या” बताते हुए 15 दिन के भीतर क्षेत्र खाली करने का आदेश दे दिया। प्रशासन ने इनके ठेले और गाड़ियाँ तक जब्त कर लीं, जिससे इनकी रोज़ी-रोटी पर सीधा हमला हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद माननीय संजय सिंह के निर्देश पर अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल तुरंत बहादुरपुर बस्ती पहुँचा, जहाँ इन पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी व्यथा सुनी। इस दौरान सांसद संजय सिंह ने फोन पर स्वयं इन लोगों से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी हर मंच पर उनकी लड़ाई लड़ेगी।
मोदी की BJP बंगाल और असम को भारत का हिस्सा नही मानती।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) December 5, 2025
जो बंगला या असमी बोलेगा वो बांग्लादेशी है।
देखिए लखनऊ में वर्षों से रहने वाले असम के लोगों को बांग्लादेशी बोलकर मेयर इनका सामान चोरी कर ले गई।
आज अयोध्या प्रांत के अध्यक्ष @VinayPatelAAP ने पीड़ितों से मुलाक़ात की सामान वापस… pic.twitter.com/lWNB6gek8I
गरीबों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं- AAP
इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को विदेशी बताकर उनकी रोटी और सम्मान दोनों छीन रहे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी उन्हें झुकने नहीं देगी — इंसाफ होगा और पूरी ताकत से होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा आज गरीबों, अल्पसंख्यकों और वंचित समाज के लोगों के साथ द्वेषपूर्ण और अमानवीय व्यवहार कर रही है। कभी मदरसे के बच्चों को आतंकी कहा जाता है, कभी सफाईकर्मियों को ‘विदेशी’ बताकर उनकी रोटी छीन ली जाती है। यही भाजपा का असली चेहरा है, जो मेहनतकश लोगों का शोषण करती है और समाज में नफ़रत बोती है।”
संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का शासन गरीबों के खिलाफ दमन का प्रतीक बन गया है। झुग्गियों को अवैध बताकर उजाड़ा जाता है, मजदूरों की ठेलियां और गाड़ियाँ जब्त की जाती हैं, लेकिन जब चुनाव आते हैं तो यही लोग भाजपा के प्रचार के औज़ार बन जाते हैं। भाजपा का यह दोहरा चरित्र अब जनता समझ चुकी है। आम आदमी पार्टी इस देश के हर नागरिक के सम्मान और अधिकार की लड़ाई लड़ेगी — चाहे वह किसी भी राज्य, धर्म या वर्ग का क्यों न हो।”

आम आदमी पार्टी ने की है मांग
*लखनऊ की मेयर द्वारा दिए गए भड़काऊ और विभाजनकारी बयान पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
*जब्त किए गए ठेले, गाड़ियाँ और सामान तुरंत लौटाए जाएँ।
*बस्ती के नागरिकों की पहचान और दस्तावेज़ों की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाए।
*इन परिवारों को पुनर्वास और सुरक्षा की गारंटी दी जाए।
*प्रशासन को निर्देशित किया जाए कि भविष्य में इस तरह के अमानवीय व्यवहार की पुनरावृत्ति न हो।
पिछले 15 सालों से लखनऊ में रह रहे लोगों को बांग्लादेशी बोला जा रहा है। जबकि इसके पास आधार कार्ड, पेन कार्ड सारे डॉक्यूमेंट उपलब्ध है। pic.twitter.com/aSpV3yWBHE
— VINAY PATEL (@VinayPatelAAP) December 5, 2025
अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएगी AAP
इस दौरान अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों और मजदूरों के माथे पर “विदेशी” का ठप्पा लगाकर अपने नफ़रती एजेंडे को बढ़ावा दे रही है। आम आदमी पार्टी इस अन्याय के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी।
इस मौके पर ज्ञान सिंह कुशवाहा, पी.के. बाजपेयी, बलराम सहानी, सुधीर पटेल, अंगद कुमार, अनीश खान और अंकित परिहार सहित आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि बहादुरपुर की यह घटना भाजपा की असंवेदनशील शासनशैली का प्रतीक है और आम आदमी पार्टी गरीबों व मेहनतकशों की आवाज़ को सड़क से लेकर सदन तक बुलंद करती रहेगी।
