लिव-इन मर्डर केस: बिलाल ने प्रेमिका का सिर अलग कर शव फेंका
Girlfriend Murder Case: प्रेम जिसे इतना पवित्र माना जाता था वो आज के समय में धर्म का मात्र खेल बनकर रह गया है, क्योंकि गैर धर्म के लोग पहले हिंदू धर्म की लड़की को प्रेम जाल में फंसाते है फिर उनकी दर्दनाक खौफनाक हत्या कर देते हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जिसने फिर से इस बात को साबित कर दिया हैं कि हमें प्यार तो करना चाहिए मगर किससे करना चाहिए ये जरूर जान-परख लेना चाहिए।

प्रेमी बना प्रेमिका का कातिल
जी हां यूपी के सहारनपुर में लिव-इन-रिलेशन में रह रही एक प्रेमिका उमा का उसके कातिल प्रेमी बिलाल ने पहले गला रेता, फिर उसकी बिना सिर वाली लाश को नग्न हालत में हरियाणा के यमुनानगर में फेंक दिया। वहीं मामले का जब खुलासा हुआ तब तक उस युवती उमा की लाश पूरी तरह सड़कर खराब हो चुकी थी उसके शव से सिर गायब था। इस पूरे मामले का खुलासा सीसीटीवी के सुराग से हुआ जिसके आधार पर हरियाणा पुलिस ने कातिल प्रेमी बिलाल को गिरफ्तार कर लिया।
Read More: यूपी में स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट रही सरकार- संजय सिंह
बताते चले कि यमुनानगर हरियाणा पुलिस को 7 दिसंबर को पोंटा साहिब हाईवे पर प्रताप नगर पुलिस स्टेशन इलाके के खेतों से एक युवती उमा की बेहद ही खौफनाक हालत में शव बरामद हुआ जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने कातिल प्रेमी गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात यह है कि जिस दिन आरोपी की बरात जानी थी, उसी दिन इस जघन्य वारदात का खुलासा हुआ।
सहारनपुर में उमा एक बहुत सुखी जीवन जी रही थी पति अच्छा खासा पैसा कमाते थे एक बेटा भी था
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) December 15, 2025
सहारनपुर में शानदार घर भी था
फिर एक टैक्सी चालक बिलाल अहमद उमा के संपर्क में आया और उमा पर ऐसा जादू कर दिया कि उमा अपने पति और बच्चे को छोड़कर बिलाल की रखैल बनने को तैयार हो गई
और… pic.twitter.com/Cb7GEdRDyA
कातिल ने किया खौफनाक खुलासा
सीसीटीवी से मिले सुराग के आधार पर हरियाणा पुलिस ने कातिल प्रेमी बिलाल को गिरफ्तार कर लिया। तब उसने हैरान कर देने वाला खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी बिलाल ने बताया कि मृतक उमा पिछले दो साल से उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बिलाल की शादी एक युवती से तय हो चुकी थी और उमा उस पर खुद से शादी करने का दबाव बना रही थी। इतना ही नहीं किसी से शादी करने से मना कर रही थी। आरोपी को डर था कि महिला उसके परिवार को सच्चाई बता देगी, जिससे उसकी शादी टूट सकती है। इसी डर से उसने हत्या की योजना बनाई और प्रेमिका की शादी की जिद पर जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया।
गला घोंटा, नग्न किया और गर्दन काटकर जंगल में फेंकी: बिलाल ने 2 साल लिव-इन में रहने के बाद उमा को दी दर्दनाक मौत, निकाह से पहले हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) December 15, 2025
हरियाणा के यमुनानगर में बिलाल नामक शख्स को हिंदू प्रेमिका उमा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। करीब दो साल से… pic.twitter.com/WMZd17zKFP
कैसे की बिलाल ने हत्या
आरोपी प्रेमी ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि अपनी प्रेमिका उमा को रास्ते से हटाने के लिए पहले सीट बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की उसके बाद प्रेमिका उमा की पहचान छुपाने के लिए उसका सिर काटकर शव से अलग कर दिया और कटे हुए सिर को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को धर दबोचा।
Read More: नितिन नबीन बने भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, बधाई का लगा ताता
उमा और बिलाल का रहस्य
यह पूरा मामला सहारनपुर के गंगोत्री कॉलोनी की रहने वाली 30 वर्षीय उमा से जुड़ा है। उमा नकुड़ थाना क्षेत्र के टिडोली गांव निवासी टैक्सी ड्राइवर बिलाल के साथ पिछले करीब दो साल से संपर्क में थी। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। उमा पहले से शादीशुदा थी और एक 10 साल के बेटे की मां थी। बेटा अपने पिता के साथ रहता था। पति से विवाद के चलते उमा गंगोत्री कॉलोनी में अकेली रह रही थी। मृतका उमा ने 15 साल पहले सहारनपुर के रहने वाले जॉनी के साथ प्रेम विवाह किया था। उसके पूर्व पति जॉनी के मुताबिक पिछले डेढ-दो साल से वह उससे तलाक लेकर अलग रह रही थी।

पुलिस के अनुसार, बिलाल ही उमा का अधिकांश खर्च उठाता था। लेकिन, उमा उससे शादी करना चाहती थी। दूसरी ओर बिलाल के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। जिस (14 दिसंबर) दिन उसे गिरफ्तार किया गया उसके अगले दिन यानी 15 दिसंबर को उसका निकाह होने जा रहा था। इसी दबाव और डर में बिलाल ने खौफनाक हत्या कर दी।
एसपी ने दी जानकारी
हरियाणा के यमुनानगर के एसपी कमलदीप ने बताया कि छह दिसंबर की रात बिलाल ने उमा को बाहर घुमाने का बहाना बनाया। रात करीब आठ बजे वह उमा को कार में बैठाकर यमुनानगर की ओर ले गया। कलेसर जंगल के पास सुनसान जगह पर उसने गाड़ी रोकी और पीछे की सीट पर जाकर सीट बेल्ट से उमा का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इतना ही नहीं, आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उमा की गर्दन काट दी। उसने शव को प्रतापनगर क्षेत्र की एक पॉपुलर नर्सरी में फेंक दिया, जबकि कटा हुआ सिर और कपड़े अपने साथ ले गया। उसकी मंशा थी कि शव की पहचान न हो सके। बाद में अंधेरे का फायदा उठाकर सिर को लाल ढांग क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया। लेकिन शव मिलने के बाद जांच जारी रही।

सीसीटीवी फुटेज में सहारनपुर नंबर की एक कार घटनास्थल के आसपास नजर आई। इसके बाद पुलिस हथिनीकुंड तक पहुंची और वहां सक्रिय मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया गया। तकनीकी जांच करते हुए पुलिस नकुड़ के टिडोली गांव तक पहुंची, जहां से आरोपी बिलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने पूरी वारदात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से कटा हुआ सिर, कपड़े और शॉल भी बरामद कर लिए हैं।
