कोहरा बना जान का दुश्मन…
Yamuna Expressway Accident: ठंड और भीषण कोहरे ने आज की सुबह मौत का ऐसा तांडव रचा जिसने सभी की रूह कपां दी। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर ऐसा भयानक हादसा जिसने कई लोगों को मौत की नींद सुला दी।
Read More: पीएम मोदी की तीन देशों की यात्रा जॉर्डन, इथियोपिया, ओमान के लिए रवाना
जानें पूरे हादसे की जानकारी
घने कोहरे के कारण रात्रि में लगभग 4.30 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा की तरफ माइलस्टोन 127 पर हुई सड़क दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया।
— DM Mathura (@dmmathura7512) December 16, 2025
घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अन्य यात्रियों को गंतव्य तक भिजवाया गया।@UPGovt @myogiadityanath@CMOfficeUP pic.twitter.com/0niNLbfd8k
मथुरा में कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस पर जानकारी के मुताबिक करीब 7 बसें और 3 कारें भिड़ गईं, जिसके चलते 5 बसों और दो कारों में आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से करीब 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, वहीं 100 लोगों के घायल होने की सूचना है।
‼️महत्वपूर्ण सूचना‼️
— MATHURA POLICE (@mathurapolice) December 16, 2025
▶️दिनांक 16.12.2025 को समय करीब 4.30 बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा की तरफ माइलस्टोन 127 पर कोहरा ज्यादा होने पर लो विजिबिलिटी के कारण हुयी दुर्घटना के सम्बन्ध में जानकारी हेतु निम्न हैल्पलाइन नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता है ।@Uppolice… pic.twitter.com/iRaUUqlDlu
वहीं मामले को लेकर मथुरा के जिला अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि अब तक 3 मृतकों की पहचान हो पाई, बाकी अन्य लोगों 10 लोगों का DNA टेस्ट कराया जाएगा जिससे पहचान हो सके। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर मथुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
➡️दिनांक 16.12.2025 को समय करीब 4.30 बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा की तरफ माइलस्टोन 127 पर कोहरा ज्यादा होने पर लो विजिबिलिटी के कारण 07 बस व 03 छोटी गाडियो का एक्सीडेन्ट हो गया । जिसमें 04 व्यक्तियो की मृत्यु एवं 25 व्यक्ति घायल हो गये। घायल व्यक्तियो को प्राथमिक उपचार… pic.twitter.com/LvZeXEGSOj
— MATHURA POLICE (@mathurapolice) December 16, 2025
सीएम योगी ने लिया संज्ञान
डीएम ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने हमें और एसएसपी को घायलों को हर संभव मदद करने का आदेश दिया है। ये हादसा मंगलवार सुबह 4:00 बजे थाना बलदेव थाना क्षेत्र में माल स्टोन 127 पर हुआ है। डीएम और एसपी सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ के लोग आग बुझाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लगे हुए हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने जनपद मथुरा में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 16, 2025
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगतों के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि घायलों का तत्काल, समुचित एवं निःशुल्क उपचार…
सीएम योगी ने कहा- जनपद मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
Read More: लिव-इन मर्डर केस: बिलाल ने प्रेमिका का सिर अलग कर शव फेंका
पीएम मोदी और यूपी सीएम ने की राहत राशि की घोषणा
The loss of lives due to a mishap on the Yamuna Expressway in Mathura, Uttar Pradesh, is extremely painful. My thoughts are with those who have lost their loved ones. I pray for the speedy recovery of those injured.
— PMO India (@PMOIndia) December 16, 2025
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the…
पीएम मोदी ने मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर कई गाड़ियों की टक्कर से हुए हादसे में हर मृतक के परिवार को PMNRF से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। PMO ने ट्वीट किया- “उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में लोगों की मौत बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। PMNRF से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने जनपद मथुरा में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 16, 2025
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगतों के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि घायलों का तत्काल, समुचित एवं निःशुल्क उपचार…
वहीं मुख्यमंत्री @myogiadityanath ने जनपद मथुरा में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगतों के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि घायलों का तत्काल, समुचित एवं निःशुल्क उपचार सुनिश्चित करते हुए उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री योगी ने हादसे में दिवंगतों के परिजनों को ₹02-02 लाख तथा घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।
मथुरा DM ने दिया संपर्क नं.
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में कोई भी जानकारी/समस्या/मदद हेतु संपर्क करें।
— DM Mathura (@dmmathura7512) December 16, 2025
👉 कंट्रोल रूम नंबर 0565-2403200
👉 जिलाधिकारी- 9454417512
👉 अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)- 9454417583
👉 एस0पी0 ग्रामीण- 9454401103@UPGovt @myogiadityanath@CMOfficeUP @InfoDeptUP
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में कोई भी जानकारी/समस्या/मदद हेतु संपर्क करें।
👉 कंट्रोल रूम नंबर 0565-2403200
👉 जिलाधिकारी- 9454417512
👉 अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)- 9454417583
👉 एस0पी0 ग्रामीण- 9454401103
