विदेश

मचाडो ने अपना नोबेल शांति पुरस्कार ट्रंप को किया भेंट, चहक उठे ट्रंप

वॉशिंगटन: नोबेल शांति पुरस्कार(2025) से सम्मानित मारिया कोरिना मचाडो ने अपना प्रतिष्ठित पुरस्कार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भेंट स्वरूप दिया। गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप लंबे समय से इस पुरस्कार में रुचि रखते हैं।

Read More: ईरान से कारोबार करने वाले देशों पर ट्रंप का 25% टैरिफ ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी जानकारी

बताते चले कि राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को मारिया मचाडो से मुलाकात के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा-‘आज वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो से मिलना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात थी। वह एक अद्भुत महिला हैं जो बहुत कुछ झेल चुकी हैं। मारिया ने मेरे द्वारा किए गए कार्यों के लिए मुझे अपना नोबेल शांति पुरस्कार भेंट किया। आपसी सम्मान का कितना अद्भुत भाव है। धन्यवाद मारिया!’

मचाडो ने अपना नोबेल शांति पुरस्कार ट्रंप को किया भेंट, चहक उठे ट्रंप

मीडिया से बोली माचाडो

वेनेज़ुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना माचाडो कहा: “मैंने अमेरिका के राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार दिया।” व्हाइट हाउस अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट की जा रही है कि ट्रंप ने नोबल शांति पुरस्कार रख लिया है।

नोबेल संस्थान आधिकारिक बयान जारी

दूसरी ओर नोबेल समिति और नोबेल संस्थान ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि एक बार नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने के बाद उसे हस्तांतरित, साझा या रद्द नहीं किया जा सकता है।

नोबेल समिति ने उन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया दी जिनमें कहा गया था कि मारिया कोरिना मचाडो ने 15 जनवरी, को व्हाइट हाउस में अपनी मुलाकात के दौरान अपना पदक राष्ट्रपति ट्रंप को उपहार के रूप में सौंप दिया। समिति ने कहा- “एक बार नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो जाने के बाद, इसे रद्द नहीं किया जा सकता, न ही साझा किया जा सकता है और न ही दूसरों को हस्तांतरित किया जा सकता है। यह निर्णय अंतिम है और हमेशा के लिए मान्य रहता है।”

मचाडो ने अपना नोबेल शांति पुरस्कार ट्रंप को किया भेंट, चहक उठे ट्रंप

व्हाइट हाउस मादुरो ने दिया खास तोहफा

नोबेल संस्थान के एक प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि हालांकि एक व्यक्तिगत उपहार के रूप में पदक किसी और को दिया जा सकता है, लेकिन ‘नोबेल शांति पुरस्कार विजेता’ का आधिकारिक खिताब स्थायी रूप से मूल प्राप्तकर्ता के पास ही रहता है। यह पुरस्कार स्वयं में अपरिवर्तनीय है। मारिया मचाडो ने व्हाइट हाउस में एक निजी बैठक के दौरान अपना सोने का नोबेल पदक राष्ट्रपति ट्रंप को भेंट किया और इसे निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने में राष्ट्रपति ट्रंप की भूमिका के लिए वेनेजुएला के लोगों की ओर से आभार के रूप में प्रस्तुत किया।

पदक के साथ पत्र भेंट किया

मारिया मचाडो ने पदक को एक फ्रेम में जड़वा रखा था। इस फ्रेम के साथ उन्होंने एक छोटा सा पत्र भेंट किया, जिसपर लिखा था ” डोनाल्ड जे. ट्रंप को आभार स्वरूप, शक्ति के माध्यम से शांति को बढ़ावा देने, कूटनीति को आगे बढ़ाने और स्वतंत्रता एवं समृद्धि की रक्षा करने में आपके असाधारण नेतृत्व के लिए।”

नोबेल पुरस्कार विजेता ने कहा कि यह पुरस्कार वेनेजुएला के लोगों की ओर से कृतज्ञता के व्यक्तिगत प्रतीक के रूप में भेंट किया गया है। यह स्वतंत्र वेनेजुएला सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की निर्णायक कार्रवाई की मान्यता है।

मचाडो ने अपना नोबेल शांति पुरस्कार ट्रंप को किया भेंट, चहक उठे ट्रंप

Read More: ट्रंप सरकार ने एक लाख से ज्यादा अमेरिकी वीजा किए रद्द

ट्रंप की पहले से नोबेल पुरस्कार पर थी नजर

गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप लंबे समय से इस पुरस्कार में रुचि रखते हैं। उन्होंने पुष्टि की कि वह इस पदक को अपने पास रखने का इरादा रखते हैं। नोबेल समिति ने इस प्रतीकात्मक आदान-प्रदान के बावजूद, इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रपति ट्रंप को आधिकारिक तौर पर नोबेल पुरस्कार विजेता के रूप में मान्यता नहीं दी गई है।

मचाडो ने अपना नोबेल शांति पुरस्कार ट्रंप को किया भेंट, चहक उठे ट्रंप

बतादें कि नोबेल समिति ने अक्टूबर 2025 में मारिया मचाडो के लिए पुरस्कार की घोषणा करते समय कहा था कि उन्होंने मारिया कोरिना मचाडो को ‘वेनेजुएला के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने में उनके अथक कार्य’ 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही समिति ने यह भी कहा था कि यह पुरस्कार सुश्री मचादो को देश में ‘तानाशाही’ के खिलाफ लड़ने और से ‘लोकतंत्र’ के लिए अथक संघर्ष करने हेतु प्रदान किया जा रहा है।

https://www.tv9hindi.com/world/donald-trump-nobel-peace-prize-transfer-rules-maria-corina-gave-her-prize-3650947.html

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *